Durg News: 3 स्कूली छात्राएं 3 दिनों से लापता, मचा हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी....
Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक साथ तीन बच्चियां लापता हो गई। छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर मामले में अपराध दर्ज कर बच्चों की तलाश की जा रही है।
Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एक साथ तीन बच्चियां लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है। तीनों छात्राएं सुपेला की हैं। दुर्ग पुलिस ने बच्चियों का पता बताने वालों के लिए तीन मोबाइल नंबर भी जारी की है।
6 फरवरी से हैं लापता
पुलिस के मुताबिक, गुमशुदा बच्ची रानी यादव 11 वर्ष, रजनी यादव 7 वर्ष और इशिका पांडे तीनों स्कूल में पढ़ाई करती हैं। 6 फ़रवरी की दोपहर तीनों 4 बजे से लापता हैं। अंतिम बार तीनों को अर्जुन नगर सुपेला में देखा गया था। परिजनों ने तीनों बच्चियों की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
इधर, तीनों बच्चियां जब नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी शिकायत सुपेला थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 221 /26 और 222/ 26 दर्ज कर तीनों बच्चियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कंट्रोल रूम के लिए तीन मोबाइल नंबर भी जारी किया है। किसी को भी बच्चों के संबंध में पता मिले तो इन नंबरों पर तत्काल फोन कर पुलिस को सूचना दे सकते हैं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
एक साथ तीन बच्चों के गुमशुदगी की शिकायत के बाद से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीम चौक-चौराहे पर नाकेबंदी कर बच्चियों की पड़ताल कर रही है। वहीं, बच्चों के लापता होने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कबीरधाम जिले की महिला भी अपने तीन बच्चों के साथ लापता
कबीरधाम जिले के पांडा तराई क्षेत्र में रहने वाली पुष्पनंदनी कार्णिक (26) पिछले एक सप्ताह से अपने तीन बच्चों के साथ लापता है। वह एक सप्ताह पहले बिलासपुर स्थित अपने मायके आने के लिए निकली थी, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। खोजबीन के बाद भी जब पुष्पनंदनी कार्णिक कहीं नहीं मिली, तो उसके पति ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उनकी तलाश में सीसीटीवी के साथ ही कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है।
बिलासपुर जाने के लिए निकली महिला लापता
पुष्पनंदनी कार्णिक के पति बिसेन कार्णिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ कबीरधाम जिले के पांडा तराई से 2 फरवरी दोपहर 12 बजे बिलासपुर के अशोक नगर जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम 6 बजे के बाद भी वो वहां नहीं पहुंची। साथ ही उसका मोबाइल भी बंद हो गया, इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की।
पति ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई अता-पता नहीं चला तो 3 फरवरी को थाने में उनकी गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद भी महिला और उसके बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसे में महिला के पति ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद भी पुलिस उनकी पत्नी और बच्चों को ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।