Durg News: 22 बैंक खातों से 10.67 लाख की ठगी करने वाले 16 आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में युवतियां भी शामिल
Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने म्यूल अकाउंट मामले में कार्रवाई करते हुये 16 आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के द्वारा 10.67 लाख की ठगी की गई थी।
Durg News: दुर्ग। म्यूल अकाउंट के जरिए लाखों की ठगी करने वाले 16 आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के द्वारा अपना खाता ठगी के रूपयों के लेनदेन के लिए उपयोग करते थे। करीब 22 बैंक खाते के द्वारा 10.67 लाख की ठगी की गई थी।
जानिए घटना
दरअसल 3 नवंबर 2025 को थाना मोहन नगर को भारत सरकार व गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) के “समन्वय पोर्टल” से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। थाना मोहन नगर क्षेत्र में कुल 22 बैंक खातों का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से अर्जित राशि के लेन–देन करना पाया गया।
जाँच के दौरान बैंक खातों के माध्यम से 10,67,665 की राशि का लेनदेन करना पाया गया। खाताधारकों द्वारा जानबूझकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए गए, जिनका उपयोग ठगी की राशि के स्थानांतरण हेतु किया गया था।
प्रकरण में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 593/2025 अंतर्गत धारा 317(2), 317(4), 318(4), 111(3), 61 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान 16 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। शेष आरोपियों की पतासाजी एवं विवेचना जारी है।
आरोपी का विवरण
1. वरुण यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, कोहका
2. रितेश सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी कचना रोड, उतई
3. निखिल खत्री, उम्र 22 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, दुर्ग
4. मनीष साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी आजाद चौक, सुपेला
5. राहुल यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी शक्ति नगर, सुपेला
6. पंकज वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग
7. अंकुर सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, उतई
8. शशांक सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, उतई
9. राजू सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड–11, दुर्ग
10. राहुल कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग
11. उज्जवल सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग
12. दीपक टंडन, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड–53, दुर्ग
13. बबलू बलाई, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कोमा, उतई
14. रामकुमार राठौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड–34, दुर्ग
15. राकेश सेन, उम्र 58 वर्ष, निवासी इंदिरा मार्केट, दुर्ग
16. राम डंडे, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुम्हारी, दुर्ग
जब्त सामग्री
संबंधित 22 बैंक खातों का विवरण एवं डिजिटल साक्ष्य
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों और एसीसीयू के अधिकारी द्वारा तकनीकी विश्लेषण, समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, ओटीपी अथवा मोबाइल बैंकिंग विवरण किसी भी व्यक्ति को न दें। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल रिपोर्ट साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी थाना में दें। साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।