Durg: बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की नाबालिग ने दी धमकी, मां पहुंची थाने, कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने लगा ली फांसी

Durg:छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतिका महिला की बेटी को एक लड़का लम्बे समय से ब्लैकमेल कर रहा था।

Update: 2024-05-28 11:17 GMT
Durg: बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की नाबालिग ने दी धमकी, मां पहुंची थाने, कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने लगा ली फांसी
  • whatsapp icon

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतिका महिला की बेटी को एक लड़का लम्बे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। लड़के के पास मृतिका की बेटी का अश्लील वीडियो था, जिसे वो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इस बात से महिला काफी परेशान थी। मृतिका ने इस संबंध में थाने में  लड़के के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, मृतिका की नाबालिग बेटी को एक लड़का उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड कर रहा था। नाबालिग लड़की ने आरोपी की हरकत से परेशान होकर इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी। जिसकी  शिकायत लेकर भिलाई नगर थाना महिला पहुंची थी, लेकिन पुलिस के द्वारा शिकायत दर्ज नहीं की गई और महिला को थाने से जाने के लिए कह दिया था।

इधर पुलिस में शिकायत की जानकारी मिलते ही आरोपी लड़के के परिजन महिला के घर पहुंचे थे और उसकी बेटी व उसे बदनाम करने की धमकी देने लगे। इस विवाद के बाद से महिला काफी परेशान रहने लगी थी। सोमवार को महिला ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद महिला के परिजन थाने पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। विवाद बढ़ता देख भिलाई नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही, तब जाकर मामला थोड़ा शांत हुआ। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Full View

Tags:    

Similar News