दो साल से अटकी पदोन्नति: फेडरेशन ने जेडी से पदोन्नति देने की मांग, जिन्होंने हेड मास्टर के पद पर नहीं दी है ज्वाइनिंग, उन पदों पर शिक्षक एलबी को दें मौका
CG Teacher News: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने जेडी दुर्ग संभाग से मिलकर दुर्ग संभाग में बीते दो दो साल से अटकी पदोन्नति को पूरा करने की मांग की है। हेड मास्टर के पद पर ज्वाइनिंग नहीं देने वाले शिक्षकों की जगह शिक्षक एलबी को अवसर देने की मांग भी की है।
इमेज सोर्स- NPG News
रायपुर।23 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने जेडी दुर्ग संभाग से मिलकर बीते दो साल से अटकी पदोन्नति को पूरा करने की मांग की है। हेड मास्टर के पद पर ज्वाइनिंग नहीं देने वाले शिक्षकों की जगह शिक्षक एलबी को अवसर देने की मांग भी की है।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जेडी दुर्ग संभाग को पत्र लिखकर मांग की है, दुर्ग सभांग में 2023-2024 के पश्चात शिक्षक पद पर पदोन्नति नहीं हुई है, जिस पर पूर्व में संघ की तरफ से सूचना दी गई थी, जो आज पर्यन्त लंबित है। वर्तमान में पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति के पश्चात जिन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया है ऐसे पदों पर प्रतीक्षा सूची से शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति अविलंब की जाए।
शिक्षकों द्वारा लगातार उच्च परीक्षा के लिए आवेदन दिया गया है, लेकिन पूर्ण रूप से अनुमति नहीं मिली ,है इस पर भी पूर्व में संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा जा चुका है वो भी आज पर्यन्त लंबित है। उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कार्ययोजना बनाकर अतिशीघ्र पदोन्नति की कार्यवाही सुनिश्चित करे और संघ को अवगत कराने की कृपा करें।
इन मांगों को पूरा कराने दिलाया ध्यान
- संभाग स्तरीय विषयवार रिक्त पदों की जानकारी।
- विकल्प विषय (विज्ञान,गणित,अंग्रेजी) अध्यापनरत शिक्षकों का पद रिक्त मानकर उक्त पदों पर पदोन्नति किया जाए।
- जिला KCG में शेष प्राथमिक प्रधान पाठक की पदोन्नति करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जाये।
- संस्कृत साहित्य विषय का पृथक वरिष्टता सूची बनाकर पृथक रूप से पदोन्नति किया जाये।
- सहायक शिक्षक एलबी (BPEd प्रशिक्षित) को व्यायाम शिक्षक में पदोन्नत किया जाये।
इनकी रही उपस्थिति
मनीष मिश्रा प्रांतीय सयोंजक, देवेंद्र हरमुख प्रांतीय उपाध्यक्ष, अशोक कुमार प्रांतीय मीडिया प्रभारी, कृष्णा वर्मा जिला अध्य्क्ष दुर्ग,राजकुमार यादव जिला अध्य्क्ष मानपुर मोहला ,रामलाल साहू जिला अध्य्क्ष, कीरित कुमार गनवीर ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया, संभव देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष डौंडी लोहारा,चेतन परिहार ब्लॉक अध्यक्ष पाटन,सतीश लहरे,बनेश लाल मेश्राम ,नरेंद्र कुमार साहू,इरफाना शबनम, हेमलता साहू,तेजस्वी साहू,जागेश्वर साहू,जन्मेजय पडौती, गौकरण सिन्हा,दिनेश कोता, टीपी यदु,सुनील बघेल,अशोक ओझा,योगेश सिवाने, शिवचरण वर्मा,भिखेंद्र जंघेल, महेश वर्मा,नीलम चतुर्वेदी,शीतल सोनकर,कृष्ण कुमार दुबे,मयाराम राठौर, यशवंत माहले, सुरेंद्र नेताम,योगराज चंदेल, महेंद्र भंडारी,रवि रावटे, लोकनायक महामल्ला, ओम मेश्राम ,नरेंद्र कवर,दीपक चन्द्रवंशी, हेमन गावरे।