Dhamtari News: उठाई गिरी करने वाले दो आरोपियों को भखारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2023-10-17 15:28 GMT

Dhamtari News धमतरी। जिले की पुलिस ने उठाईगिरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 25 हजार से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।

दरअसल, 16 अक्टूबर को 8:45 बजे प्रार्थी जागेश्वर राम साहू पिता स्व.संतु राम साहू उम्र 28 वर्ष अपने घर सेमरा बी से ग्राम सिलीडीह चॉइस सेंटर के लिए निकला था।  करीब 9 बजे ग्राम सिलतरा से सिलीडीह जाने के बायपास मार्ग में नीलकंठ जोशी खेत के पास रुका था। थोड़ी देर बाद देखा कि उसके साइकिल के पीछे कैरियर में रखे हुए बैग को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। बैग में 25000 रुपये नगदी व चॉइस सेंटर से रिलेटेड सामान था।

थाना भखारा में अप. क्रमांक 219 / 23 धारा 379 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसपी प्रशांत ठाकुर को लगते ही त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये गए। थाना प्रभारी भखारा द्वारा कर्यवाही करते हुए प्रकरण में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पतातलास किया गया। दो व्यक्ति घटना के समय काले नीले बाइक पर भखारा की ओर आते देखे गए।सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पर उपरोक्त दोनों व्यक्ति गुजरा-डोमा की ओर जाते हुए दिखे।

मुखबिर से भी उपरोक्त मोटरसाइकिल एवं दोनों व्यक्तियों के हुलिया से संबंधित जानकारी ली गई। जानकारी मिली कि संदेही गोपी कृष्ण उर्फ गोपू विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय लल्लू राम विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष व विनोद कुमार साहू पिता अरुण कुमार साहू उम्र 21 वर्ष दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया।

मुताबिक मेमोरेंडम के आरोपियों से चोरी किए गए मशरुका 20000 एवं सर्विस सेंटर से रिलेटेड सामान व घटना में प्रयुक्त एक काले नीले रंग का हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 A 1721 को आरोपियों से जब्त किया गया। आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर 17 /10 /2023 को आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.शरद ताम्रकार,सउनि.नेहरू राम साहू,प्रधान आरक्षक दारा चंद्राकर,आरक्षक संदीप साहू,हरिशंकर डहरिया, नगर सैनिक चंद्रकुमार कुर्रे शामिल रहे।

Tags:    

Similar News