CG घरघोड़ा के जंगल में दो हाथियों की मौत, वन अमले में मचा हड़कंप, कहीं शिकारियों की करतूत तो नहीं?

CG Wildlife News: छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में दो हाथियों की मौत हो गई है। मृत हाथियों में एक की उम्र दो से ढाई साल और दूसरे की उम्र तकरीबन पांच साल बताई जा रही है। घटना पाकादरहा क्षेत्र के कुरकुट नदी से लगे वन क्षेत्र सुहाई जंगल नाला के पास की बताई जा रही है।

Update: 2026-03-12 10:39 GMT

npg.news

रायगढ़ 12 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में दो हाथियों की मौत हो गई है। मृत हाथियों में एक की उम्र दो से ढाई साल और दूसरे की उम्र तकरीबन पांच साल बताई जा रही है। घटना पाकादरहा क्षेत्र के कुरकुट नदी से लगे वन क्षेत्र सुहाई जंगल नाला के पास की बताई जा रही है।

हाथी के बच्चों की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग का अमला घटना स्थल पहुंच गया है। एसडीओ फारेस्ट घरघोड़ा आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी तमनार विक्रांत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वन विभाग के आला अफसरों की मौजूदगी में मृत हाथियों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद इस बात का खुलासा होगा, हाथियों की मौत प्राकृतिक थी या फिर शिकारियों की करतूत।

नहीं थम रहा हाथियों के मौत का सिलसिला

घरघोड़ा वनपरिक्षेत्र में हाथियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। शिकारियों के अलावा करंट से हाथियों की लगातार मौत हो रही है। छाल रेंज में वर्तमान में 20 से अधिक हाथियों का दल वन ग्राम और जंगल के करीब रिहायशी इलाकों में विचरण कर रहा है। बता दें, बीते वर्ष घरघोड़ा रेंज के चुहकीमर में एक साथ तीन हाथी मृत पाए गए थे।

हाथियों की मौत, कब-कब हुई घटना

22 जनवरी- घरघोड़ा रेंज, दल-दल में फंसकर मौत।

18 मार्च -छाल रेंज, तालाब में डुबकर मौत।

13 मई - घरघोड़ा रेंज, तालाब में डूबकर मौत।

28 अक्टूबर छाल रेंज, पानी में डूबकर मौत।

25 नवंबर तमनार रेंज, पानी में डूबने से मौत

19 दिसंबर रायगढ़ रेंज, पानी में डूबकर मौत।

जनवरी के महीने में चट्टान में फंसकर मौत।

Tags:    

Similar News