Dantewada News: पूर्व जनपद सदस्य जोगाराम पोड़ियाम की हत्या का 1 आरोपी गिरफ्तार...

Dantewada News:

Update: 2024-06-13 08:53 GMT

दन्तेवाड़ा। अप्रैल के 26 तारीख की रात 11 बजे ग्राम पोटाली पूर्व जनपद सदस्य जोगाराम पोड़ियाम 44 वर्ष अपने घर में खाना खा रहा था। तभी 10-15 माओवादियों ने चाकू, बण्डा, टंगिया से तावड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद नक्सली रात के अंधेरे की आड़ में भाग निकले।

मामले के आरोपियों के पता तलाश एसपी गौरव राय के निर्देश पर ASP स्मृतिक राजनाला (भापुसे), ASP राम कुमार बर्मन (रापुसे) के नेतृत्व में जाँच की जा रहा थी। 12 जून को हत्या का 1 आरोपी मिलिशिया सदस्य सोमाराम उर्फ कालू मण्डावी पिता हिड़मा मण्डावी उम्र 31 वर्ष निवासी पोटाली धुरवापारा थाना अरनपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ पर बताया कि पूर्व जनपद सदस्य जोगाराम पोड़ियाम की हत्या के पूर्व उसे नक्सली लीडर द्वारा पैसे की मांग करने व नहीं देने पर हत्या करने की धमकी भरा पर्चा दिया था।

जोगाराम पोड़ियाम द्वारा नक्सली संगठन के लिए पैसा नहीं देने से संगठन द्वारा इसकी हत्या करने का फरमान जारी होने पर हत्या करने में शामिल था। हत्या में शामिल रहे कई आरोपियों के नाम का खुलासा आरोपी ने किया है जिनको जल्द ही तलाश कर गिरफ्तार किया जायेगा। आरोपी सोमाराम उर्फ कालू मण्डावी को 12 जून को विशेष न्यायालय दन्तेवाड़ा में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है।


Full View


Tags:    

Similar News