CM विष्णुदेव ने सिक्किम के नव नियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर को दिल्ली में दी बधाई, देखें फोटो

CM Vishnudeo:

Update: 2024-07-28 11:27 GMT
CM विष्णुदेव ने सिक्किम के नव नियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर को दिल्ली में दी बधाई, देखें फोटो
  • whatsapp icon

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


मुख्यमंत्री साय ने बातचीत के दौरान माथुर के अनुभव और नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से सिक्किम के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।



Tags:    

Similar News