चिरिपाल इंडस्ट्रीज के निदेशक, कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड और निरमा ग्रुप के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव से की मुलाकात

चिरिपाल इंडस्ट्रीज के निदेशक, कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड और निरमा ग्रुप के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव से मुलाकात की....

Update: 2025-11-11 11:29 GMT

अहमदाबाद। अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान चिरिपाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक ज्योति प्रसाद चिरिपाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की।

चिरिपाल ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल, डेनिम, यार्न और फैब्रिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की और औद्योगिक सहयोग की इच्छा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के अध्यक्ष ने की मुलाकात

कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष राज प्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में फार्मा निर्माण इकाई की स्थापना में रुचि व्यक्त की।


कंपनी के पास देश-विदेश में 10 अत्याधुनिक निर्माण संयंत्र हैं, जिनमें गुजरात, जम्मू, राजस्थान, अमेरिका और इथियोपिया शामिल हैं।

निरमा ग्रुप के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात

अहमदाबाद में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसिद्ध उद्योगपति और निरमा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कारसनभाई के. पटेल से मुलाकात की।


इस दौरान छत्तीसगढ़ में उद्योग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी दी। डॉ. पटेल ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में रुचि व्यक्त की।

Tags:    

Similar News