अवैध प्लाटिंग, 170 ख, भू भाटक शुल्क, पौधारोपण और समितियों में धान शॉर्टेज का गरमाएगा मुद्दा, CM विष्णुदेव साय, टंकराम वर्मा व केदार कश्यप के विभागों का लगा प्रश्न
Chhattisgarh Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान अवैध प्लाटिंग, आदिवासियों की जमीन खरीदी-बिक्री के संबंध में धारा 170 ख,पौधारोपण, समितियों में धान शॉर्टेज और बिजली कनेक्शन को लेकर सत्ता व विपक्ष के सदस्यों ने सवाल दागे हैं। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के विभागों से संबंधित सवाल पूछे गए हैं।
npg.news
रायपुर 17 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान अवैध प्लाटिंग, आदिवासियों की जमीन खरीदी-बिक्री के संबंध में धारा 170 ख,पौधारोपण, समितियों में धान शॉर्टेज और बिजली कनेक्शन को लेकर सत्ता व विपक्ष के सदस्यों ने सवाल दागे हैं। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के विभागों से संबंधित सवाल पूछे गए हैं।
पढ़िए विधायकों ने क्या-क्या सवाल मंत्रियों से पूछे हैं
अंबिका मरकाम ने अवैध प्लाटिंग व कॉलोनियों को लेकर पूछे सवाल
वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 31 जनवरी, 2026 तक धमतरी में व कांकेर जिले में अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियो की कितनी शिकायतें प्राप्त हुई? कुल कितने खसरों की शिकायत प्राप्त हुई है, उसमें से कितने खसरों की जांच हो चुकी है? अगर जांच नहीं हुई है तो किस स्तर पर लंबित है और क्यों लंबित है? (ख) जिले में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करने हेतु सक्षम अधिकारी कौन है एवं उनके द्वारा अभी तक क्या कार्रवाई की गई है? कार्यवाही प्रक्रियाधीन है तो कब से प्रक्रियाधीन है और किस अधिकारी के पास प्रक्रियाधीन है? (ग) अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनी के लिए कौन-कौन से अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदार हैं? क्या इनके विरूद्ध कोई शिकायत प्राप्त हुई है? अगर हां, तो क्या कार्रवाई की गई है? (घ) क्या कोई रेरा से स्वीकृत कॉलोनी में बाह्य एवं आंतरिक निर्माण बिना पूर्ण किए नगर पालिका या नगर निगम द्वारा ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट दे दिया गया है? अगर हां, तो किस आधार पर दिया गया? ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट देने वाले अधिकारी पर क्या कार्रवाई हुई है?
गोमती साय ने धारा 170 (ख) के प्रकरणों को लेकर मांगी जानकारी
विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत वर्ष 2022-23 से जनवरी, 2026 तक अनुसूचित जनजाति, आदिवासी भूमि के क्रय-विक्रय के कितने प्रकरण छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 170 (ख) अंतर्गत दर्ज हैं? (ख) प्रश्नांक "क" वर्षानुसार कुल प्रकरणों की संख्या ग्रामवार/तहसीलवार विवरण देवें? कितने प्रकरणों में भूमि को मूल आदिवासी स्वामी को पुनः वापस किया गया? कितने प्रकरण लंबित हैं तथा कितने प्रकरणों का निराकरण किया गया? विवरण देवें? (ग) प्रकरणों में कितने आदिवासी भूमि पर अवैध क्रय-विक्रय अथवा कब्जा पाया गया? उक्त प्रकरणों पर विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की गयी? विवरण देवें? (घ) धारा 170 (ख) अंतर्गत कितने प्रकरण डायवर्सन हेतु प्राप्त हुए? कितने प्रकरणों में स्वीकृति दी गई? कितने निरस्त किये गये? वर्षवार विवरण देवें?
देवेन्द्र यादव ने नजूल भूमि स्वामियों से भू-भाटक शुल्क को लेकर दागे सवाल
प्रदेश में नजूल भू-स्वामियों से भू-भाटक शुल्क वसूली करने हेतु क्या-क्या नियम शर्ते तय की गई हैं? क्या राजस्व विभाग द्वारा आदेश क्र. एफ-4-47/सात-1/2013, दिनांक 12.02.2015 के द्वारा भू-भाटक वसूली के लिए मार्गदर्शिका जारी की गई है? यदि हां, तो कब-कब एवं क्या-क्या आदेश जारी किया गया है? जानकारी देवें? (ख) प्रश्नांश 'क' में उल्लेखित आदेश क्रमांक अनुसार कंडिका (2) की उप कंडिका (2.1) में नजूल भूमि स्वामियों द्वारा भू-भाटक निर्धारण मानक दर की वसूली के क्या-क्या प्रावधान किये गये हैं? जानकारी आदेश क्र. सहित देवें? (ग) क्या प्रश्नांश 'क' अनुसार दुर्ग संभाग हेतु भू-स्वामियों से भू-भाटक वसूली हेतु पृथक से आदेश जारी किया गया है? यदि हां, तो आदेश जारी करने हेतु किन-किन नियम शर्तों का पालन किया गया है एवं क्या-क्या आदेश जारी किया गया है? जानकारी आदेश क्रमांक सहित दिनांकवार, जिलेवार देवें?
चातुरी नन्द ने नर्सरी व पौधारोपण की मांगी जानकारी
वर्ष 2025 में क्या महासमुंद वनमण्डल के सरायपाली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जंगलबेड़ा में नर्सरी अथवा वृक्षारोपण का कार्य किया गया था? यदि हां, तो किस-किस प्रकार के कुल कितने वृक्ष कितने क्षेत्रफल में लगाए गए थे? (ख) क्या उपरोक्त नर्सरी की भूमि को उद्योग विभाग अधवा सोलर प्लांट स्थापना के लिए उपयोग करने हेतु वन विभाग द्वारा एनओसी जारी की गई थी? यदि हां, तो किन शर्तों के तहत कब एनओसी जारी की गई थी? (ग) क्या उक्त अवधि में जंगलबेड़ा में अवैध पेड़ कटाई के प्रकरण विभाग के संज्ञान में आए हैं? यदि हां, तो अवैध पेड़ कटाई पर विभाग द्वारा कब-कब क्या कार्रवाई की गई है?
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धान शॉर्टेज को लेकर पूछे सवाल
वर्ष 2024-25 की धान खरीदी में रायपुर संभाग की कितनी सहकारी सोसायटी में धान शॉर्टज बताया गया ? (ख) वर्ष 2024-25 में रायपुर संभाग में धान शॉर्टेज बताने वाले कितने सहकारी समिति प्रभारी इस वर्ष 2025-26 में भी सोसायटी में धान खरीदी करवा रहे हैं? (ग) रायपुर संभाग में वर्ष 2025-26 में कितने राइस मिलर्स और समिति प्रभारी पर धान खरीदी में अनियमितता पर FIR दर्ज हुई है?
प्रणव कुमार मरपची ने विकास कार्यों में किए गए खर्च का मांगा ब्योरा
जिला गौरेला-पेंड्रा मरवाही में वर्ष 2024-25 से 18 फरवरी, 2026 तक कितने कार्य किस-किस मद से कितनी राशि
के कराए गए हैं? वर्षवार जानकारी उपलब्ध करावें? (ख) उपरोक्त कार्यों का भुगतान किस-किस फर्म/एजेंसी को कितना-कितना किया गया है? क्या किसी फर्म/लेबर का भुगतान शेष है? यदि है तो क्यों?
उमेश पटेल ने सिंचाई सुविधाओं को लेकर पूछे सवाल
रायगढ़ जिला अंतर्गत साल्हेपाली एनीकट की स्वीकृति कब हुई थी? अद्यतन स्थिति क्या है? क्या साल्हेपाली एनीकट पूर्ण न होने के कारण किसानों के फसल नुकसान का प्रकरण प्राप्त हुआ है? यदि हों, तो क्या कार्यवाही की गई?
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत नेबिजली कनेक्शन व सूर्यघर योजना को लेकर दागे सवाल
प्रदेश में कुल कितने विद्युत उपभोक्ता हैं? एल.टी, एच.टी., कृषि पंप, व्यावसायिक, औद्योगिक, घरेलू, बी.पी.एल. आदि श्रेणियों की जानकारी पृथक-पृथक भी बतावें? (ख) प्रदेश में पी.एम. सूर्यघर, मुफ्त बिजली योजना तथा पी.एम. कुसुम योजना में कितने कितने हितग्राहियों के सोलर प्लान्ट लगाए जा चुके हैं तथा लक्ष्य कितना-कितना था? 28 फरवरी 2026 की स्थिति में हितग्राहियों को सब्सिडी की केन्द्रांश तथा राज्यांश की कितनी-कितनी राशि दी जा चुकी है? (ग) प्रश्नांश 'ख' के अनुसार सोलर प्लान्ट लगाने के बाद माह दिसंबर तथा जनवरी में कितनी-कितनी मात्रा में विद्युत उत्पादन हुआ? सोलर प्लान्ट लगाने हेतु पंजीकृत एजेन्सियों (वेंडर्स) द्वारा दरों का निर्धारण का मापदण्ड क्या है? प्रति किलोवाट के अनुसार बतावें? (घ) वर्ष 2047 तक कितने उपभोक्ताओं के सोलर प्लांट लगाए जाने का लक्ष्य है? क्या प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित आवासगृहों में भी राज्य शासन के व्यय पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे?
मोतीलाल साहू ने बिजली कनेक्शन को लेकर पूछे सवाल
रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत वर्ष 2023 से वर्ष 2025 तक कितने नये ट्रांसफार्मर एवं अस्थाई स्थाई विद्युत कनेक्शन तथा खराब एवं जर्जर विद्युत तारों को बदलने हेतु कुल कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं? (ख) प्रश्नांक 'क' अनुसार प्राप्त आवेदनों के विरूद्ध कुल कितने ट्रांसफार्मर/अस्थाई/स्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गये हैं? कितने लंबित हैं? जानकारी देवें?