CG Railway, News SECR: यात्रीगण ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 14 ट्रेनें 22 दिनों के लिए कैंसिल!
CG Railway, News SECR: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के इस निर्णय के चलते मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र-दिल्ली, बिहार समेत 7 राज्य के यात्री परेशान होंगे, 14-15 फरवरी, 4 से 26 अप्रैल तक नहीं चलेंगी ट्रेनें।
npg.news
Train Cancelled List: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के इस निर्णय के चलते मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र-दिल्ली, बिहार समेत 7 राज्य के यात्री परेशान होंगे, 14-15 फरवरी, 4 से 26 अप्रैल तक नहीं चलेंगी ट्रेनें।
रेलवे के अधिकारी प्रेस नोट के अनुसार नागपुर मंडल गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 पर बने वॉशेबल एप्रन का डिस्मेंटलिंग और बैलेस्टेड ट्रैक बनाने का काम किया जाएगा। इन कामों के लाइट 20 दिन तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 14 ट्रेनों को 4 से 26 अप्रैल याने 22 दिनों तक कैंसिल रहेगा।
14- 15 फरवरी को 12 ट्रेनें रहेंगी रद्द
रायपुर मंडल में हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज बनाने गर्डर लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे 14 और 15 फरवरी को कुछ यात्री ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। भिलाई स्टेशन पर डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण भी कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रेलवे के अनुसार 14 और 15 फरवरी को 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार और पंजाब जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी।
इन रूटों पर यात्रा से पहले देख लें ट्रेन की स्थिति
रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, शालीमार (कोलकाता), अमृतसर, हजरत निजामुद्दीन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) रूट के यात्री यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच कर लें। रेलवे ने यात्रियों से वैकल्पिक व्यवस्था करने और यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील की है।
14 फरवरी को 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में ही समाप्त होगी और बिलासपुर-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। इसी दिन 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से ही रवाना होगी और गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
रद्द होने वाली गाड़ियां
14 फरवरी 2026
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
15 फरवरी 2026
58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें
14 फरवरी 2026
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी बिलासपुर-गोंदिया के बीच रद्द
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द
कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस रहेगी रद्द
गाड़ी संख्या 18030 और 18029 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस) 4 से 24 अप्रैल और 6 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेंगी। इसी तरह 18237 (कोरबा-अमृतसर) और 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) एक्सप्रेस भी 5 से 27 अप्रैल के बीच रद्द रहेंगी।
12409-12410 (रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन) और 12101-12102 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) सहित 12807-12808 (विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस भी अलग-अलग डेट में अप्रैल में रद्द
रहेंगी। इसके अलावा कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें 5 से 25 अप्रैल तक बंद रहेंगी।
बीच रास्ते मे स्टॉप हो जाएंगी ट्रेनें
साथ ही कुछ ट्रेनें अपने डिस्टिनेशन तक नहीं जाएंगी और बीच रास्ते में ही स्टॉप की जाएंगी। गोंदिया-बल्लारशाह रूट की कई पैसेंजर ट्रेनें 5 से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन तक ही चलेंगी और आगे का सफर रद्द रहेगा। वहीं 15231-15232 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को 5 से 26 अप्रैल तक दुर्ग स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। दुर्ग से गोंदिया और गोंदिया से दुर्ग के बीच का सफर रद्द रहेगा।
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
18030 शालीमार-एलटीटी (4-24 अप्रैल)
18029 एलटीटी-शालीमार (6-26 अप्रैल)
18237 कोरबा-अमृतसर (5-25 अप्रैल)
18238 अमृतसर-बिलासपुर (7-27 अप्रैल)
12410 ह. निजामुद्दीन-रायगढ़ (2, 4, 6-9, 11, 13-16, 18, 20-22 अप्रैल)
12409 रायगढ़-ह. निजामुद्दीन (4, 6, 8-11, 13, 15-18, 20, 22-24 अप्रैल)
12101 एलटीटी-शालीमार (4, 6-7, 10-11, 13-14, 17-18, 20-21 अप्रैल)
12102 शालीमार-एलटीटी (6, 8-9, 12-13, 15-16,
12102 शालीमार-एलटीटी (6, 8-9, 12-13, 15-16, 19-20, 22-23 अप्रैल)
12807 विशाखापत्तनम-ह. निजामुद्दीन (5, 7-9, 11-12, 14-16, 18-19, 21-23 अप्रैल)
12808 ह. निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम (7, 9-11, 13-14, 16-18, 20-21, 23-25 अप्रैल)
68815/68816 बल्लारशाह-गोंदिया मेमू (5-25 अप्रैल)
78805 गोंदिया-कटंगी (5-25 अप्रैल)
78806 कटंगी-गोंदिया (5-26 अप्रैल)
बीच रास्ते समाप्त होने वाली गाड़ियां
गाड़ी संख्या 68802 (गोंदिया- बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया- हिरदामाली के बीच रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह - गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। हिरदामाली-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-हिरदामाली के बीच रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68805 (चांदाफोर्ट गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। हिरदामाली-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया- वड्सा) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-हिरदामाली के बीच रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 15231 (बरौनी गोंदिया) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी। दुर्ग-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 15232 (गोंदिया बरौनी) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 26 अप्रैल दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।