CG में बाइकर्स ने महिला के गले से छीना मंगलसूत्र, स्कूटी सवार महिला हुई लुटपाट की शिकार
CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग खड़े हुए। बदमाश बाइक सवार महिला का पीछे कर रहे थे।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
बिलासपुर।24 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग खड़े हुए। बदमाश बाइक सवार महिला का पीछे कर रहे थे। महिला अपनी परिचित की महिला के साथ लौट रही थी, तभी पीछे से बाइक सवार युवक फर्राटे भरते हुए आए और अचानक झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र छीन कर भाग निकले। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी की लेकिन तब तक बाइकर्स भाग खड़े हुए थे। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।
पढ़िए कैसे घटी घटना
राजकिशोर नगर निवासी तुलिका बाजपेयी अपने परिचित के साथ सोमवार की देर शाम तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द स्थित गदा चौक गई थी। काम खत्म करने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थीं। अभी तोरवा रोड पर पहुंची थी, उसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक फर्राटे भरते हुए पीछे से आए। फिर अचानक झपट्टा मारकर महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। मंगलसूत्र छीनने के बाद युवक रुके नहीं और बाइक की स्पीड तेज करते हुए मस्तूरी की ओर निकल गए। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही दोनों फरार हो चुके थे।
जब तक पुलिस अलर्ट, दूर भाग गए थे बाइकर्स
घटना के बाद महिला ने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लूट की सूचना दी, लेकिन महिला से पूछताछ के बाद जब पुलिस अलर्ट हुई, तब तक काफी देर हो चुकी थी और बाइकर्स पुलिस की पकड़ से दूर भाग चुके थे। लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मस्तूरी, मल्हार और तोरवा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। फुटेज में भी आरोपी स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर तोरवा-मस्तूरी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
एक और घटी घटना
देवरीखुर्द निवासी श्रद्धा भोई 21 मार्च को काम की तलाश में अग्रसेन चौक गई थी। शाम को वह बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। पावर हाउस के पास उतरने के दौरान एक नशे में धुत व्यक्ति भी बैग लेकर उतर गया। घर पहुंचने पर युवती को पता चला कि उसका बैग ऑटो में ही गायब हो गया है। बैग में सोने-चांदी के जेवर रखे थे। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।