रायपुर में हत्या का आरोपी हथकड़ी समेत फरार...मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए था भर्ती, दो जेल प्रहरी निलंबित

Raipur News: रायपुर में हत्या का आरोपी हथकड़ी समेत फरार हो गया। इस मामले में दो प्रहरियों गोपी किशन कौशिक और प्रमोद कुमार सोनी को सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Update: 2026-03-25 03:10 GMT

npg.news

रायपुर 25 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) से मंगलवार को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी साहेब कुमार ताती (26) फरार हो गया। इस मामले में दो प्रहरियों गोपी किशन कौशिक और प्रमोद कुमार सोनी को सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कैसे और कब भागा कैदी ?   

जानकारी के मुताबिक, सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती पिता सुरेश ताती 26 वर्ष को मंगलवार को तबियत खराब होने के चलते रायपुर सेन्ट्रल जेल से मेकाहारा अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात दो जेल प्रहरियों की लापरवाही के चलते साहेब कुमार ताती हथकड़ी के साथ फरार हो गया। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं अब इस मामले में दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।   



खौफनाक वारदात को दिया था अंजाम   

बताया जा रहा है कि गोबरा नवापारा क्षेत्र में 10 मार्च 2025 को साहेब कुमार ताती ने विवाद के बाद अपनी भाभी सोनी कुमारी पर ब्लेड से हमला कर दिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने दो वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस हमले में सोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। 

आरोपी को कोर्ट ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा 

घटना की सूचना मिलने पर गोबरा नवापारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ 103 1, 109 बीएनएस की धारा के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी को 2 जनवरी 2025 को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास (10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा) सुनाई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।

दो जेल प्रहरियों पर गिरी निलंबन की गाज  

कैदी को मंगलवार को तबियत खराब होने के चलते रायपुर सेन्ट्रल जेल से मेकाहारा अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात दो जेल प्रहरियों की लापरवाही के चलते सुरेश ताती हथकड़ी के साथ फरार हो गया। इस मामले में अब दो प्रहरियों गोपी किशन कौशिक और प्रमोद कुमार सोनी को सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

Tags:    

Similar News