Chhattisgarh News: मतदान के बीच 50 लाख की डकैती, राजधानी में दिनदहाड़े तीन लोगों को बंधक बनाकर डकैती, मिलिट्री ड्रेस में थे आरोपी, खुद को बताया लाल सलाम गैंग...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज दोपहर 3 बजे बड़ी डकैती हो गई। तीन डकैतों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर तीन लोगों को बंधक बनाकर 50 लाख नगदी लेकर चले गये। शहर में आचार संहिता और दिन दहाड़े डकैती की घटना से शहर में हड़कंप मच गया है। भारी सुरक्षा के बीच इतनी बड़ी डकैती पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठना तो लाजमी है।

Update: 2025-02-11 11:51 GMT

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 50 लाख की डकैती हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन डकैतों ने घर में घुसकर दो महिला को बंधक बनाकर 50 लाख नगदी लेकर चले गए। आरोपियों ने खुद को लाल सलाम गैंग का बताया है। घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची है। जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर की है। नकाबपोश तीन लूटेरे घर के अंदर घुसे और पहले तो घर की दो महिलाओं को बंधक बनाया, फिर घर के एक व्यक्ति को भी रस्सी से बांधकर जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख की डकैती कर फरार हो गए। तीनों आरोपी सफेद रंग की कार से पहुंचे थे।

जमीन बेची थी 60 लाख में

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार वनोहरण वेणु ने कुछ दिनों पहले एक जमीन 60 लाख रूपये में बेची थी। नगदी को घर में ही रखे हुये थे। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी मिलिट्री ड्रेस में थे। तीनों आरोपी पहले घर में घुसे और खुद को लाल सलाम गैंग का बताकर दो बहनों व उनके भाई को गोली मारने की धमकी दिये और बोले कि अगर हल्ला करेंगे तो वे लोग उनके घर को उड़ा देंगे। आरोपयों ने खुद को जंगल से आने की बात कही।

कार से पहुंचे थे आरोपी

घर के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीरें कैद हुई है। तीनों आरोपी मिलिट्री ड्रेस में थे। बार बार खुद को जंगल से आने की बात कहते हुये घर को उड़ा देने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों ने घटना के दौरान घर की दो महिला और उनके भाई को रस्सी से बांधकर घर में रखे 50 लाख नगदी को लूटकर फरार हो गये।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची हुई और जांच जारी है।

Tags:    

Similar News