Chhattisgarh News: Photo देखें, पीपल के पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल, खाट में बैठकर ग्रामीणों से कर रहे बातचीत...

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री समाधान शिविरों में भी जाएंगे और लोगों से योजनाओं का फ़ीड बेक लेंगे।

Update: 2025-05-05 06:15 GMT

Chhattisgarh News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का औचक निरीक्षण प्रारम्भ हो गया है. उनके हेलीकाप्टर की पहली लैंडिंग सक्ति जिले के बंदौरा गांव मे हुई है। उन्हें देखने हुजूम उमड़ पड़ा। करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री की चौपाल लगी है। वे खाट पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।


मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा। करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री की चौपाल लगी है। कमल का फूल देकर करीगांव के ग्रामीणों और महिलाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


खाट पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत मुख्यमंत्री कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के सामने ग्रामीण अपनी बात रख रहे हैं। महिलाओं ने मुख्यमंत्री की आरती की और हल्दी चावल का तिलक लगाकर स्वागत किया।


सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर सीजीकासुशासन हेजटैग के साथ दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।


उल्लेखनीय है कि प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है, जो 31 मई तक चलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज आकस्मिक भ्रमण पर निकलेंगे।


मुख्यमंत्री साय किसी भी गांव में आकस्मिक रूप से जाएंगे और वहां लोगों से सीधा संवाद करेंगे। उनका यह भ्रमण गोपनीय है। मुख्यमंत्री समाधान शिविरों में भी जाएंगे और लोगों से योजनाओं का फ़ीड बेक लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ मुख्या सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव पी.दयानंद मौजूद हैं।


Tags:    

Similar News