CG Yuktiyuktkaran News: जेडी के आदेश की नाफरमानी, दागी कर्मचारी को डीईओ ने अब तक नहीं हटाया, निष्पक्ष जांच पर उठे सवाल

CG Yuktiyuktkaran News: सरगुजा संभाग के अंबिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों ने युक्तियुक्तकरण के दौरान जमकर गड़बड़ी की थी। शिकायत डीपीआई से लेकर सचिव तक पहुंची। दागी अधिकारी व कर्मचारियों को जांच होते अन्यत्र तबादले की मांग उठी। जेडी ने डीईओ को पत्र लिखकर कमर्चारी के हटाने का निर्देश दिया था। जेडी के आआदेश को भी धता बता दिया है।

Update: 2025-10-18 10:09 GMT

CG Yuktiyuktkaran

CG Yuktiyuktkaran News: सरगुजा। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों ने युक्तियुक्तकरण के दौरान जमकर गड़बड़ी की थी। शिकायत डीपीआई से लेकर सचिव तक पहुंची। दागी अधिकारी व कर्मचारियों को जांच होते अन्यत्र तबादले की मांग उठी। जेडी ने डीईओ को पत्र लिखकर कमर्चारी के हटाने का निर्देश दिया था। जेडी के आआदेश को भी धता बता दिया है।

संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा सरगुजा संभाग ने शिकायती पत्र का हवाला देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को जारी आदेश में लिखा है तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा अशोक सिन्हा वर्तमान पदस्थ संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा संभाग तथा बृजकिशोर तिवारी सहायक ग्रेड-02, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर को जांच होते तक अन्यत्र पदस्थ करने के संबंध में।

छत्तीसगढ़ प्रदेश काग्रेंस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के पत्र 16 सितंबर 2025. का हवाला देते हुए कहा, आयुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के 10 अगस्त 2025 के पत्र के माध्यम से अशोक सिन्हा वर्तमान पदस्थ संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा संभाग के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जॉच हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त शिकायत आपके कार्यालय में पदस्थ बृजकिशोर तिवारी सहायक ग्रेड-02, से संबंधित है। प्रस्तुत शिकायत के अनुसार बृजकिशोर तिवारी के वहाँ कार्यरत रहने से दस्तावेजो में कुटरचना अथवा छेड़छाड़ संभावित है। जिस कारण से जॉच अवधि तक बृजकिशोर तिवारी सहायक ग्रेड-02, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को अन्यत्र कार्यालय में पदस्थ करने हेतु पत्र इस कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है।

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि शिकायत की जाँच पूर्ण होते तक बृजकिशोर तिवारी सहायक ग्रेड-02, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को अन्यत्र कार्यालय में पदस्थ करते हुए इस कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कोंग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने की है जांच की मांग

छत्तीसगढ़ प्रदेश कोंग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने संभागीय संयुक्त संचालक , लोक शिक्षण सरगुजा संभाग अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा को पत्र लिखकर तत्त्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा अशोक सिन्हा वर्तमान पदस्थ संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा संभाग तथा बृजकिशोर तिवारी सहायक ग्रेड-02, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर को जांच होते तक अन्यत्र तबादले की मांग की है। पत्र में लिखा है कि सरगुजा जिला अंतर्गत युक्तियुक्तकरण में किये गये भारी अनियमितता व स्वेच्छाचारिता की जांच हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अम्बिकापुर से दस्तावेजों की मांग की गई है। इस संबंध में बृजकिशोर तिवारी, सहायक ग्रेड-02, जिसको तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा के द्वारा अपनी गलती छुपाने के उद्देश्य से मात्र 05 दिनों के लिये निलंबित किया गया व बिना किसी आरोप पत्र व जांच के पुनः उसी कार्यालय में पदस्थ कर दिया गया है तथा पुनः वही शाखा आबंटित किया गया है, के द्वारा तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार दस्तावेजों में कूटरचना किया जाना संभावित तथा दस्तावेजों के साथ छेडछाड भी किया जा सकता है। जांच की कार्यवाही होने तक तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा वर्तमान में पदस्थ संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा संभाग तथा बृजकिशोर तिवारी, सहायक ग्रेड-02 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर को अन्यत्र पदस्थ करने का कष्ट करेंगे।

अचरज की बात ये की डीईओ ने सहायक ग्रेड दो को अब तक नहीं हटाया है।

देखें आदेश


Tags:    

Similar News