CG Wild Life News: शावकों के साथ बाघिन का मूवमेंट, मवेशी का किया शिकार, तालाब के किनारे मिला पग मार्क...

CG Wild Life News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के घने जंगलों से निकलकर इन दिनों एक बाघिन का मूवमेंट रहवासी इलाकों में हो रहा है। अचानकमार टाइगर रिजर्व और आसपास के गांव में बाघिन के मूवमेंट के चलते ग्रामीणों में दशहत का माहौल देखा जा रहा है।

Update: 2026-02-15 07:45 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

15 February 2026|बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के घने जंगलों से निकलकर इन दिनों एक बाघिन का मूवमेंट रहवासी इलाकों में हो रहा है। अचानकमार टाइगर रिजर्व और आसपास के गांव में बाघिन के मूवमेंट के चलते ग्रामीणों में दशहत का माहौल देखा जा रहा है। पटैता शिवतराई क्षेत्र के आसपास मवेशी के शिकार की भी जानकारी मिल रही है। बाघिन और शावकों के तालाब किनारे गीली मिट्टी में पग मार्क भी मिला है।

वन अफसरों की मानें तो, अचानकमार टाइगर रिजर्व, वन विकास निगम और कोटा वन मंडल के सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से एक बाघिन अपने 4 से 5 महीने के शावकों के साथ विचरण कर रही है। वन विभाग के अनुसार बाघिन तकरीबन 10 से 12 किलोमीटर के दायरे में ही विचरण कर रही है। बाघिन के साथ घूम रहे शावक छोटे होने के कारण ज्यादा विचरण नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा शावकों के साथ बाघिन सीमित दायरे में मूवमेंट कर रही है। साथ में शावक होने के कारण बाघिन सतर्क भी है और आक्रमक भी हो सकती है। वन अफसरों ने आसपास के गांव में रहने वालों को सावधानी बरतने और अकेले सुनसान इलाकों में ना जाने की हिदायत भी दी है।

तालाब किनारे मिला पग मार्क

हाल के दिनों में तालाब के किनारे गीली मिट्टी में बाघिन और शावकों के पग मार्क भी मिला है। जिस जगह पर बाघिन और शावकों के पग मार्क मिले हैं, यह पूरा क्षेत्र टाइगर रिजर्व का कोर जोन है। शनिवार सुबह एक स्कूल की बाउंड्रीवाल के पास भी उसकी मौजूदगी देखी गई, जिसके बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया।

मवेशी का शिकार भी किया

बाघिन की मौजूदगी वाले पटैता शिवतराई क्षेत्र से 3 से 4 किलोमीटर दूर एक मवेशी के शिकार की सूचना भी मिली है। वन विभाग यह जांच कर रहा है कि शिकार उसी बाघिन ने किया है या किसी अन्य वन्यजीव ने। गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। लोगों को अकेले जंगल की ओर न जाने और सुबह-शाम सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। बिलासपुर मुंगेली और एटीआर तीनों डिवीजनों की संयुक्त टीमें 24 घंटे निगरानी कर रही हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल बाघिन ने किसी इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन एहतियात मे ढिलाई बरतना गंभीर परिणाम दे सकता है इसलिए सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं।

Tags:    

Similar News