CG विधानसभा बजट सत्र 2026: स्कूलों में वोकेशनल कोर्स की सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार का गूंजा मामला, स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा...

CG Vidhansabha Budget Session 2026: स्कूलों में वोकेशनल कोर्स की सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार का मुद्दा सदन में उठा। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा, जिन स्कूलों में भंडार क्रय नियमों के विपरीत खरीदी की गई है, जेडी के नेतृत्व में छह सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पढ़िए स्कूल शिक्षा मंत्री ने कार्रवाई को लेकर सदन में क्या कहा है।

Update: 2026-03-11 08:54 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

रायपुर। 11 मार्च 2026| स्कूलों में वोकेशनल कोर्स की सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार का मुद्दा सदन में उठा। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा, जिन स्कूलों में भंडार क्रय नियमों के विपरीत खरीदी की गई है, जेडी के नेतृत्व में छह सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने स्कूलों में वोकेशनल काेर्स की सामाग्री खरीदी में शासन के तय नियमों व मापदंडों के विपरीत की गई खरीदी और खरीदी में बड़े पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। विधायक ने स्कूल शिक्षा मंत्री से पूछा, भष्ट्राचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे या नहीं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जांच कमेटी का गठन करने और कुछ एक स्कूलों की जांच रिपोर्ट आने की बात कही। मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने पूछे ये सवाल

प्रदेश के कितने स्कूलों को वोकेशनल कोर्स की सामग्री खरीदी के लिये वर्ष 2024-25 से 31.01.2026 तक की अवधि तक में समग्र शिक्षा मिशन में कितनी कितनी राशि जारी की गई है? जिलेवार ब्यौरा दें? (ख) कंडिका "क" के मद में कौन-कौन से उपकरण/सामग्री खरीदी के लिये शासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी किया गया व कब? (ग) कंडिका "क" की राशि से खरीदी के लिये क्या स्कूलों द्वारा भण्डार क्रय नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं किए जाने की या बाजार मूल्य से अधिक राशि पर खरीदी करने की शिकायतें मिली हैं? हों तो उस पर अब तक क्या कार्यवाही की गई?

पढ़िए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का लिखित जवाब

(क) प्रदेश में सत्र 2024-25 में स्कूलों को वोकेशनल कोर्स की सामग्री खरीदी के लिये कोई भी राशि जारी नहीं की गयी है। सत्र 2025-26 में 1285 स्कूलों को वोकेशनल कोर्स के लिये कोई भी राशि जारी नहीं की गयी है। सत्र 2025-26 में 1285 स्कूलों को वोकेशनल कोर्स के फिस एक्स्पेंसेस/कॉटिजेंसी मद में प्रति विद्यालय 02-02 लाख आहरण सीमा जारी की गयी थी। जिलेवार लग्न प्रपत्र-अ अनुसार है। (ख) कंडिका 'क' के मद में उपकरण/सामग्री खरीदी के लिये शासन स्तर - निर्देश समग्र शिक्षा के लिए 11 नवंबर 2025 एवं पी.एम.श्री विद्यालयों के लिए 25 नवंबर .2025 किया गया। दिशा निर्देश संलग्न प्रपत्र-व अनुसार है। (ग) स्कूलों द्वारा भण्डार कय नियमों का पालन नहीं किए जाने या बाजार मूल्य से अधिक राशि पर खरीदी करने की शिकायतें स्थानीय समाचार प्रकाशित हुई है। इसे दृष्टिगत रखते हुए राज्य स्तर पर 06 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया नान में जांच प्रक्रियाधीन है।

पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

विधायक कोर्सेवाड़ा के सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सदन को जानकारी दी, भंडार क्रय नियमों के विपरीत जाकर की गई खरीदी के संबंध में प्रत्यक्ष शिकायत विभाग को नहीं मिल पाई है। मीडिया में प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेते हुए जेडी के नेतृत्व में छह सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल ने अपना काम शुरू कर दिया है। रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार जिन-जिन जिलों के स्कूलों में भंडार क्रय नियमों के विपरीत खरीदी की शिकायत मिली है, उन स्कूलों में जांच दल के सदस्य जा रहे हैं और जांच कर रहे हैं। कुछ एक स्कूलों की रिपोर्ट भी आ गई है।

विधायक के सवाल पर मंत्री ने कहा, इसलिए अभी नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

स्कूल शिक्षा मंत्री के जवाब के बाद विधायक कोर्सेवाड़ा ने पूछा, जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी या नहीं। इस पर मंत्री ने दोटूक कहा, जांच रिपोर्ट में जो भी बातें होंगी उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने पूछा जांच रिपोर्ट जांच दल कब तक पेश करेगा और कब तक कार्रवाई होगी, मंत्री ने कहा, अभी बच्चों की परीक्षाएं चल रही है, मानवीय और बच्चों की शैक्षणिक भविष्य के मद्देनजर परीक्षा का कार्य पूरा हो जाने के बाद जिनके खिलाफ प्रतिकूल जांच रिपोर्ट मिलेगी, कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News