CG विधानसभा बजट सत्र 2026: आत्मानंद स्कूलों में बंद हो जाएगी प्री प्राइमरी की कक्षाएं, नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत के सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया ये जवाब...
CG Vidhansabha Budget Session 2026: डीएमएफ के नियमों में बदलाव और फंड की कमी का असर आने वाले शैक्षणिक वर्ष में आत्मानंद स्कूलों में संचालित प्री प्राइमरी की कक्षाओं पर पड़ने वाला है। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कुछ इस तरह का जवाब दिया है। पढ़िए डा महंत के सवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री के जवाब में क्या कुछ निकलकर सामने आया।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
रायपुर। 11 मार्च 2026|डीएमएफ के नियमों में बदलाव और फंड की कमी का असर आने वाले शैक्षणिक वर्ष में आत्मानंद स्कूलों में संचालित प्री प्राइमरी की कक्षाओं पर पड़ने वाला है। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कुछ इस तरह का जवाब दिया है।
डॉ. चरण दास महंत ने पूछे ये सवाल
प्रदेश में कुल कितने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं? नर्सरी कक्षायें करने की स्वीकृति कब प्रदान की गई? उनमें से कितने विद्यालयों में प्री-प्रायमरी नर्सरी, के.जी.-1, एवं 2 की कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई थी? कितने में वर्तमान स्थिति में प्री-प्रायमरी कक्षाएं चल रही हैं? कितनी गई हैं? जिलेवार जानकारी देवें? (ख) प्रश्नांश 'क' के अनुसार संचालित स्कूलों के नर्सरी कक्षाओं हेतु किन शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर कितने संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी? जानकारी 1) प्रश्नांश 'ख' के अनुसार नर्सरी स्कूलों के कितने शिक्षकों एवं गैर शिक्षकीय पदधारियों को सेवा से किया गया? कितने को पृथक करने का नोटिस दिया गया? सेवा से पृथक करने के कारण सहित जिलेवार री देवें?
पढ़िए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का जवाब
प्रदेश में कुल 403 स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट न संचालित हैं। नर्सरी कार्य प्रारंभ करने हेतु शासन के पत्र क्रमांक/एफ/ 13-08/2021/20 तीन दिनांक 2022 के द्वारा राज्य के समस्त जिलों में प्री-प्रायमरी / नर्सरी की कक्षायें प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान । राज्य के कुल 14 जिलों के 54 विद्यालयों में प्री-प्रायमरी नर्सरी, के.जी.- 1 एवं के.जी. 2 की कक्षाएं न है। सभी नर्सरी कक्षाएं संचालित हैं शेषांश का प्रश्न ही नहीं उठता। (ख) जानकारी संलग्न प्रपत्रअनुसार शेषांश का प्रश्न ही नहीं उठता।
मंत्री के लिखित जवाब के बाद डाॅ महंत ने मंत्री को घेरने की कोशिश
स्कूल शिक्षा मंत्री के लिखित जवाब के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने मंत्री से कहा कि आपने लिखित जवाब में बताया है, प्रदेश में 430 आत्मानंद स्कूल का संचालन किया जा रहा है। डॉ महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिखित जवाब का हवाला देते हुए कहा, सीएम ने प्रदेश में 751 स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। डॉ महंत ने पूछा कि आपने जो जवाब दिया है वह सही है या फिर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है वह सही है। इस पर मंत्री ने बताया, दोनों ही जवाब सही है। प्रदेश में 348 हिंदी माध्यम के स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। शेष अंग्रेजी माध्यम की आत्मानंद स्कूले हैं।
प्री प्राइमरी के शिक्षकों के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने मंत्री से पूछा, आत्मानंद स्कूलों में संचालित हो रहे प्री प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को नौकरी से बाहर किया जा रहा है। डॉ महंत ने बताया, बिलासपुर जिले में 18 और बेमेतरा जिले में चार शिक्षकों को नौकरी से बाहर कर दिया गया है।
पढ़िए मंत्री ने क्या कहा
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सदन को जानकारी देते हुए बताया, कांग्रेस शासनकाल में संचालित आत्मानंद स्कूलों में प्री प्राइमरी की कक्षाओं का संचालन डीएमएफ व अन्य मद से चलाया जा रहा था। डीएमएफ के नियमों में बदलाव के कारण संचालन में दिक्कतें आ रही है। वित्त विभाग से भी इसकी अनुमति नहीं मिल पाई है। मंत्री ने यह भी साफ किया, वर्तमान में जहां प्री प्राइमरी की कक्षाएं चल रही है, उसे संचालित किया जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र से आत्मानंद स्कूलों की तरह ही इसका संचालन किया जाएगा।
11 हजार बालवाटिका का किया जाएगा संचालन
नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत के सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में 11 हजार बालवाटिका का संचालन किया जाएगा। प्रदेश में संचालित आत्मानंद स्कूलों के अलावा 38 हजार स्कूलों में बालवाटिका का संचालन किया जाएगा।
प्राचार्यों की कमी करेंगे दूर
एक सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि हाल के दिनों में बड़ी संख्या में लेक्चरर्स का प्रिंसिपल के पद पर प्रमोशन किया गया है। जिन स्कूलों में प्राचार्य का पद रिक्त है, वहां जल्द ही प्राचार्यों की पोस्टिंग की जाएगी।
