CG Transfer 2024: वित्त विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, अपर संचालक से लेकर बाबू तक बदले गये, देखें सूची

CG Transfer 2024:छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया है...

Update: 2024-10-15 11:00 GMT

CG Transfer 2024: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया है।

जारी ट्रांसफर लिस्ट में अपर संचालक, संयुक्त सचिव, संयुक्त संचालक, सहायक संचालक, लेखाधिकारी, वित्त अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी, सहायक कोषालय अधिकारी, सहायक ग्रेड 1, सहायक ग्रेड 2 में पदस्थ कर्मचारी का नाम शामिल है।

अपर संचालक डाॅ अल्पना घोष को वित्तीय प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर एवं अतिरिक्त प्रभार अपर संचालक संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन इंद्रावती भवन से संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया हैं।

गिरीश कोल्हे अपर संचालक छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम नवा रायपुर अटल नगर से संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर भेजा गया।

राजेश कुमार सिसोदिया संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर से अपर संचालक छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है। नीचे देखें पूरी लिस्ट...




Tags:    

Similar News