CG Train Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसा: लोको पायलट समेत 11 की मौत, 20 घायल, पूरे रात चला बचाव कार्य, कलेक्टर-एसएसपी डटे रहे

CG Train Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसे में लोको पायलट समेत 11 यात्रियों के मौत की पुष्टि रेलवे ने की है। असिस्टेंट लोको पायलट,ट्रेन मैनेजर समेत 20 यात्री घायल हुए है। रेलवे के बाद राज्य सरकार ने भी मुआवजे की घोषणा कर दी है।

Update: 2025-11-05 03:18 GMT

CG Train Accident

Bilaspur Train Accident Me 11 Ki Maut: बिलासपुर। बिलासपुर में मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के टकराने से लोको पायलट सहित 11 यात्रियों के मौतों की पुष्टि रेलवे ने कर दी है। हादसे में 20 यात्री घायल हुए है। घायलों में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। रेलवे ने घायलों के नाम जारी कर दिया है। घायलों का रेलवे के अलावा शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। रेलवे के अलावा राज्य सरकार ने भी मृतकों के लिए पांच लाख और घायलों के लिए 50 हजार मुआवजे की घोषणा की है।

मंगलवार की शाम 4 बजे कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू लोकल ट्रेन मिडिल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना की वजह ऑटो सिग्नल फेल होना माना जा रहा है। कोरबा से आने वाली मेमू लोकल गतौरा और बिलासपुर के बीच हेमा नगर ब्रिज के पहले मालगाड़ी से टकरा गई। पीछे से आकर मेमू ने मालगाड़ी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतना भयानक था कि मेमू के इंजन और डब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए और डब्बे चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद रेलवे के अलावा बिलासपुर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर 6 मौतों की जानकारी रेलवे ने दी थी। पर अब 11 मौतों की पुष्टि रेलवे ने की है। इसके अलावा 20 घायल हुए हैं।

मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर ने कूद कर अपनी जान बचा ली पर मेमू के लोको पायलट विद्या सागर की मौत हो गई। 3:30 घंटे की मशक्कत के बाद डब्बे को गैस कटर से काटकर उनके शव को बाहर निकाला गया है। असिस्टेंट लोको पायलट को गंभीर स्थिति में अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

ट्रेन हादसे में 11 की मौत 20 घायल, चार मृतकों की नहीं हो पाई है शिनाख्ती

विद्यासागर (55), लोको पायलट मेमू लोकल।

प्रमिला वस्त्रकार (55), पाराघाट बिलासपुर ।

रंजीत भास्कर (32) कोसा, जांजगीर-चांपा।

अर्जुन यादव (35), देवरीखुर्द, बिलासपुर ।

शिला यादव (30), देवरीखुर्द, बिलासपुर।

मानमति यादव (65), देवरीखुर्द, बिलासपुर।

प्रिया चंद्रा (22), बहेराडीह, जैजैपुर सक्ती।

घायल यात्रियों के नाम

1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष

2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष

3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष

4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष

5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष

6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष

7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष

8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष

9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34

10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष

11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष

12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष

13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष

14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष

15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष

16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष

17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष

18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष

19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष

20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

घायलों का इलाज सिम्स, रेलवे हॉस्पिटल, अपोलो, एलाइट,जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों को तत्काल अनुग्रह राशि के रूप में 50 हजार रुपए सहायता राशि प्रदान की गई है। रेलवे ने मृतकों के लिए दस लाख,गंभीर घायलों के लिए पांच लाख और सामान्य घायलों के लिए एक लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है।

राज्य सरकार ने भी दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के निःशुल्क और समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

ट्रेन मैनेजर और असिस्टेंट लोको पायलट की स्थिति गंभीर

ट्रेन एक्सीडेंट में असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज और ट्रेन मैनेजर हरबंश को गंभीर चोटे आई हैं। उनका इलाज अपोलो अस्पताल में जारी है। दोनों को सर,पैर और छाती में चोट आई है। दोनों की स्थिति नाजुक है। रेलवे के अधिकारियों ने अपोलो पहुंच दोनों के हाल चाल जाना।

तड़के तक चला रेस्क्यू:

रेस्क्यू कार्य तड़के सुबह तक चलता रहा। आईजी संजीव शुक्ला,कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह,निगमायुक्त अमित कुमार,एसडीएम मनीष साहू मौके पर डटे रह कर रेस्क्यू कार्य का सुपरविजन करते रहे। गैस कटर से डब्बे को काटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। दस से अधिक एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें मौके पर मौजूद रही जो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाती रही।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर

बिलासपुर 7777857335

चांपा 8085956528, 7869953330

रायगढ़ 9752485600

पेंड्रा रोड 8294730162

कोरबा 7869953330

उसलापुर 7777857838




Tags:    

Similar News