CG Teacher News: स्कूल खुलते ही शिक्षकों की लापरवाही उजागर, 4 स्कूलों में लटका ताला, 5 शिक्षकों पर गिरी गाज

जिला शिक्षा अधिकारी DEO के निरीक्षण के बाद अब बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी BEO सुनीता ध्रुव ने भी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। गुरुवार को उन्होंने 7 स्कूलों का दौरा किया, जिसमें से चार स्कूलों में ताला लगा मिला, वहीं एक स्कूल में शिक्षक देर से पहुंचे। BEO ने सभी लापरवाह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही, एक दिन का वेतन काटने का निर्देश खंड प्रभारी को दिया है।

Update: 2025-06-20 07:17 GMT

CG Teacher News

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी DEO के निरीक्षण के बाद अब बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी BEO सुनीता ध्रुव ने भी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। गुरुवार को उन्होंने 7 स्कूलों का दौरा किया, जिसमें से चार स्कूलों में ताला लगा मिला, वहीं एक स्कूल में शिक्षक देर से पहुंचे। BEO ने सभी लापरवाह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही, एक दिन का वेतन काटने का निर्देश खंड प्रभारी को दिया है।

16 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन शिक्षकों की मनमानी अब भी जारी है। बुधवार को DEO डॉ. अनिल तिवारी ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया था, तब भी कई स्कूलों में ताला बंद मिला और शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे थे।

बिल्हा BEO सुनीता ध्रुव ने सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर प्राथमिक शाला उपरिया का निरीक्षण किया, जहाँ स्कूल में ताला बंद था। इसके बाद उन्होंने 7:10 पर शासकीय प्राथमिक शाला गुमा, 7:15 पर शासकीय प्राथमिक शाला बिटकुली, और 7:22 पर शासकीय प्राथमिक शाला बरतोरी का भी निरीक्षण किया। इन सभी शालाओं में ताला बंद पाया गया। BEO सुनीता ध्रुव ने बताया कि सभी संबंधित शिक्षकों को शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा।

सुबह 8:30 बजे शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी में शिक्षक BEO के निरीक्षण के दौरान पहुंचे। BEO ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए समय पर स्कूल पहुंचने का निर्देश दिया। देर से आने वाले शिक्षक बहानेबाजी करते रहे, लेकिन BEO ने उनकी एक न सुनी। अमलीडीह और मंगला के स्कूलों में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। BEO ने वहां के शिक्षकों को नियमित कक्षाएं लगाने, पालकों से संपर्क कर स्कूलों में बच्चों की दर्ज संख्या बढ़ाने और 'माँ के नाम पेड़ लगाने' का निर्देश दिया।

BEO, बिल्हासुनीता ध्रुव ने बताया कि DEO के आदेश पर सुबह स्कूलों का निरीक्षण किया गया। कई स्कूलों में ताला बंद मिला, और कुछ स्कूल में शिक्षक देर से पहुंचे। सभी को नोटिस जारी करने के साथ ही, एक दिन का वेतन काटने का निर्देश खंड प्रभारी को दिया गया है।

Tags:    

Similar News