10 शिक्षकों को नोटिस: मीटिंग से बिना सूचना नदारद रहने वाले 10 शिक्षकों को DEO ने थमाया शोकॉज नोटिस
CG Teacher News: बोर्ड परीक्षा जे संचालन को लेकर बुलाई गई महत्वपूर्ण मीटिंग से बिना सूचना के गायब रहने वाले 10 टीचर्स को डीईओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
फोटो- NPG
CG Teacher News: 20 फरवरी 2026, बोर्ड परीक्षा जे संचालन को लेकर बुलाई गई महत्वपूर्ण मीटिंग से बिना सूचना के गायब रहने वाले 10 टीचर्स को डीईओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
शिक्षकों की लापरवाही से नाराज डीईओ ने साफ कहा है, जवाब संतोषजनक ना पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामला पीएम श्री स्कूल का है।
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी व परीक्षा के संचालन के साथ ही शैक्षणिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए डीईओ रायगढ़ ने बरमकेला बीईओ के अंतर्गत आने वाले स्कूल के शिक्षकों की मीटिंग बुलाई थी। सेजेस बरमकेला के 10 शिक्षक मीटिंग में शामिल नहीं हुए। मीटिंग में अनुपस्थिति के सम्बंध में संस्था प्रमुख को भी जानकारी नहीं दी। लिहाज शिक्षकों मि अनुपश्थिति के सम्बंध में प्रिंसिपल भी डीईओ को नहीं बता पाए। नाराज डीईओ ने सभी 10 शिक्षकों को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
कारण बताओ नोटिस में लिखा है, बैठक की सूचना पूर्व में संस्था प्रमुख के माध्यम से संबंधित स्टाफ को दे दी गई थी। बैठक को बोर्ड परीक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं के मद्देनजर अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया था। इसके बावजूद संबंधित शिक्षकों का बैठक में उपस्थित नहीं होना शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही है। शिक्षकों को 20 फरवरी तक अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है।
इन शिक्षकों को जारी किया नोटिस
दया सागर चौहान (व्याख्याता), सचिदानंद नायक (व्याख्याता), रामकिशोर सिंह (शिक्षक), मालती नायक (सहायक शिक्षक विज्ञान), सुंदरा सतपथी (शिक्षक), सविता नायक (सहायक शिक्षक विज्ञान), सुधा पटेल (व्याख्याता), खुशबू चन्द्रा (कम्प्यूटर शिक्षक), जया प्रधान (शिक्षक हेल्थ केयर) हरिश चन्द्राकर (शिक्षक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर) शामिल है।
डीईओ जेआर डहरिया ने कहा,
बोर्ड परीक्षा संबंधी तैयारियों की बैठक लेने पीएम सेजेस बरमकेला गया, तो वहां अधिकांश शिक्षक बैठक में अनुपस्थित पाए गए। सभी संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।