CG Teacher News: शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा: स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शिक्षक भर्ती में अनियमिता का आरोप, इंटरव्यू के नंबरों में फेरबदल का लगा गंभीर आरोप

CG Teacher News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा का गंभीर अरोप लगा है। अपनों को उपकृत करने के लिए इंटरव्यू से लेकर भर्ती के लिए तय मापदंडों का खुलकर उल्लंघन किया गया है। इसके चलते पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सवालिया निशान उठने लगा है।

Update: 2026-02-16 07:04 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

16 February 2026|जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा का गंभीर अरोप लगा है। अपनों को उपकृत करने के लिए इंटरव्यू से लेकर भर्ती के लिए तय मापदंडों का खुलकर उल्लंघन किया गया है। इसके चलते पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सवालिया निशान उठने लगा है। बहरहाल नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील ने भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा का आरोप लगने के बाद पूरी प्रक्रिया को लेकर संदेह गहराने लगा है। नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर नियमों व मापदंडों के विपरीत की गई भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया है, शिक्षकों की संविदा भर्ती के दौरान दस्तावेज सत्यापन, लिखित और कौशल परीक्षा व इंटरव्यू की प्रक्रिया में निर्धारित मापदंडों व नियमों से हटकर विभागीय अधिकारियों ने अपनी मनमानी करते हुए बदलाव कर दिया है। ऐसा इसलिए कि अपनों को पिछले दरवाजे शिक्षकों के पद पर नियुक्ति दे दी जाए। मेरिट सूची में अंकों के निर्धारण और आवंटन को लेकर भी गंभीर गड़बड़ी की आशंका जताई है। आरोप है कि कुछ पदों पर इंटरव्यू से पहले और बाद में अभ्यर्थियों के अंकों में असामान्य बदलाव कर दिया गया है। जिससे चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं। जिन विषयों के लिए अंग्रेजी माध्यम में साक्षात्कार लिया जाना था, वहां चयन समिति के सदस्यों तथा चयनित अभ्यर्थियों ने अंग्रेजी के बजाय हिंदी में इंटरव्यू लिया।

विज्ञापन में भर्ती के लिए तय किए मापदंडों व नियमों को दरकिनार करते हुए अधिकारियों ने अपनी चलाई। शिकायत में कहा है, घोषित अंक योजना के बजाय अधिकारियों ने अपने तरीके से मूल्यांकन किया, जिसके चलते योग्य अभ्यर्थियों को नुकसान और कुछ को अनुचित लाभ मिलने की चर्चा है। कुछ मामलों में मेरिट सूची में पीछे रहे अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में अधिक अंक देकर आगे कर दिए जाने तथा बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पीछे कर दिए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

Tags:    

Similar News