Raipur News: भारत-पाक मैच में क्रिकेट सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हाउसिंग बोर्ड से कर रहा था ऑपरेट, लाखों रूपए नगदी जब्त

Raipur News: रायपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाउसिंग बोर्ड से ऑनलाइन सट्टा को ऑपरेट करता था।

Update: 2026-02-15 14:15 GMT

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला है। आरोपी के कब्जे से 1.80 लाख नगदी, पासबुक, मोबाइल, चेकबुक, एटीएम समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है। 

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा

थाना तिल्दा नेवरा पुलिस टीम को सूचना मिली कि तिल्दा नेवरा क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका स्थित एक मकान में एक व्यक्ति द्वारा टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।

इस सूचना को एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने गंभीरता से लिया और ASP प्रशांत शुक्ला, CSP विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी व थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी को तत्काल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा BSUP मकान में रेड की गई। इस दौरान मकान में एक व्यक्ति मिला, जिससे पूछताछ में अपना नाम जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके मोबाइल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स 777 GRAND EXCHANGE एवं JMD BET आईडी के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया। साथ ही उसके पास लाखों रूपये नगदी रकम भी बरामद की गई।

जब्त सामान

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 1,80,000 रुपये, 3 नग मोबाइल कीमती 75,000, 20 नग बैंक पासबुक, 10 नग चेकबुक, 14 नग एटीएम कार्ड, 2 नग आधार कार्ड, 01 नग पैन कार्ड, 01 नग ड्रायविंग लाईसेंस, सट्टा से संबंधित हिसाब किताब का कापी 06 नग, 01 नग डाट पेन तथा 01 नग कैलकुलेटर कुल जुमला कीमती 2,55,000/ जब्त किया गया। साथ ही आरोपियों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी से जब्त बैंक खाताओं की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।

गिरफ्तार आरोपी 

जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला पिता हुकम सिंह उम्र 43 साल स्थायी पता - माजरा थाना अरबन जिला रोहतक हरियाणा। हाल पता - हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एलआईजी म0नं0 45-बी, कोहका किराये का मकान थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

Tags:    

Similar News