Raipur News: पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, हत्या और मारपीट के प्रकरण में आरोपी जा चुका है जेल...
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नंदू शर्मा पहले भी हत्या और मारपीट के प्रकरण में जेल जा चुका है।
Raipur News: रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के नाॅर्थ जोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये पिस्टल व मैग्जीन के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ थाना पंडरी में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी का नाम नंदू शर्मा है।
जानिए पूरा मामला
DCP नार्थ जोन मयंक गुर्जर द्वारा नार्थ जोन के सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों व इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।
इसी क्रम में 15 फरवरी को थाना पंडरी पुलिस की टीम को सूचना मिली कि थाना पंडरी क्षेत्र भिक्षुक केंद्र के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है। ADCP आकाश मरकाम, ACP पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी पंडरी को आरोपी को पिस्टल के साथ पकड़ने के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति को पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नंदू शर्मा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नंदू शर्मा की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल व मैग्जीन रखा होना पाया गया, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था।
आरोपी नंदू शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग पिस्टल, 1 नग खाली मैग्जीन जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अप क्र 38/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
पिस्टल प्राप्त करने के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी नंदू शर्मा पूर्व में मारपीट तथा हत्या के प्रकरण में जेल निरुद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
नंदु शर्मा पिता विमल शर्मा उम्र 30 साल कुशालपुर तिरंगा चौक थाना पुरानी बस्ती|