CG Police News: व्यवस्था में बड़ा बदलाव, नया प्रयोग: SSP रजनेश सिंह का नवाचार, बिलासपुर में पहली बार नई पुलिसिंग व्यवस्था, अब CSP-SDOP ऑफिस में TI की तैनाती

CG Police News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले की पुलिस व्यवस्था में नया प्रयोग के साथ-साथ नवाचार किया है। यह पहली बार होगा जब CSP-SDOP ऑफिस में TI की तैनाती की गई है।

Update: 2026-04-09 06:00 GMT

इमेज- इंटरनेट 

CG Police News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पहली बार नई पुलिसिंग व्यवस्था लागू की गई है। SSP रजनेश सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए CSP और SDOP ऑफिस में इंस्पेक्टर की पदस्थापना की है। बुधवार को जारी ट्रांसफर आदेश में चकरभाठा टीआई उमेश सााहू और तोरवा टीआई अभय बैस की लूप लाइन पोस्टिंग की गई है। 13 इंस्पेक्टर, 2 सब-इंस्पेक्टर, हवलदार वआरक्षक सहित 33 पुलिसकर्मियों के नाम तबादला लिस्ट में है। कानून-व्यवस्था में कसावट लाने एसएसपी ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। दो अलग-अलग आदेश जारी कर कुल 33 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

तबादला आदेश में क्या है?

SSP द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश पर नजर डालें तो सबसे खास बात ये, अमूमन बिलासपुर जिले में यह पहली बार देखने में आया, CSP और SDOP कार्यालयों में निरीक्षकों की तैनाती की गई है। माना जा रहा है, अपनी तरह की नई व्यवस्था से कानून व्यवस्था और कार्यालयीन कामकाज में गति आएगी। अनुभवी इंस्पेक्टरों की तैनाती से फाइलें तेजी के साथ सरकेंगी और आदेश का परिपालन तेजी के साथ होगा।

लूप लाइन और विवादित थानेदारों के नाम

एसएसपी द्वारा जारी तबादला आदेश में विवादित थानेदारों को हटाकर लूप लाइन भेजा गया है। ट्रांसफर आदेश पर नजर डालें तो चकरभाठा टीआई उमेश साहू को हटाकर अजाक थाना व तोरवा टीआई अभय बैस को हटाकर सरकंडा सीएसपी ऑफिस में पदस्थ किया गया है।

रजनीश सिंह तोरवा और दामोदर मिश्रा को हिर्री की जिम्मेदारी

तबादला आदेश में इंस्पेक्टर दामोदर मिश्रा को एयरपोर्ट सुरक्षा से हिर्री थाना प्रभारी बनाया गया है। रविशंकर तिवारी को हिर्री से हटाकर एयरपोर्ट सुरक्षा भेजा गया है। एसीसीयू प्रभारी रजनीश सिंह को तोरवा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। अजाक थाना प्रभारी कृष्णचंद्र सिदार को मस्तूरी थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ गोपाल कृष्ण सतपथी को एसीसीयू प्रभारी बनाया गया है। कोनी टीआई भावेश शेंडे को चकरभाठा थाना भेजा गया है। एसीसीयू में पदस्थ इंस्पेक्टर तोपसिंह नवरंग को बिल्हा थाना प्रभारी बनाया गया है। महिला इंस्पेक्टर राजश्री दामू कोशले को आईयूसीएडब्ल्यू से कोनी थाना प्रभारी बनाया गया है।

कानून-व्यवस्था के लिए नई पहल

संजय सिंह को सीएसपी कोतवाली कार्यालय में कानून-व्यवस्था निरीक्षक, उत्तम साहू को सिविल लाइन सीएसपी ऑफिस, अवनीश पासवान को एसडीओपी कोटा कार्यालय में पदस्थ किया गया है। नई व्यवस्था के तहत कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और संबंधित थाना प्रभारियों के साथ समन्वय बनाकर के साथ काम को अंजाम देंगे। जारी तबादलाआदेश और अपनी तरह की इस व्यवस्था को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है, इससे थाना प्रभारियों का वर्कलोड कम होगा। इससे वे लंबित मामलों की जांच, आम जनता की शिकायतों की सुनवाई, थाने की व्यवस्थाओं को सुधारने पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

एसआई संभालेंगे पुलिस पेट्रोल पंप का कामकाज

एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस पेट्रोल पंप के कामकाज की जिम्मेदारी एसआई को दी है। मोपका चौकी प्रभारी और एसआई ओंकारधर दीवान को प्रभारी बनाया गया है, उनकी जगह एसआई ओमप्रकाश कुर्रे को सिविल लाइन से मोपका चौकी प्रभारी बनाया गया है।

8 एएसआई, 4 प्रधान आरक्षक और 6 आरक्षक भी बदले

एसएसपी द्वारा जारी तबादला आदेश में 8 एएसआई, 4 प्रधान आरक्षक और 6 आरक्षकों को भी इधर से उधर किया गया है। इनमें से कुछ को पुलिस लाइन से थाने भेजा गया है।

Tags:    

Similar News