CG Paddy News: सरकार के कड़े एक्शन से मचा हड़कंप: बर्खास्तगी और FIR का भय, ड्यूटी पर लौटने लगे हड़ताली कर्मचारी

CG Paddy News: राज्य सरकार के कड़े एक्शन और धान खरीदी कार्य में बाधा डालने वाले कर्मचारियों पर एफआईआर का डर सताने लगा है। सख्ती के बीच जांजगीर-चांपा जिले से खबर आ रही है कि हड़ताली कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय ले लिया है। संघ ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर इस संबंध में जानकारी दी है। जांजगीर चांपा जिले के खरीदी केंद्रों में आज से धान खरीदी प्रारंभ हो रही है

Update: 2025-11-17 07:05 GMT

CG Paddy News: जांजगीर। राज्य सरकार के कड़े एक्शन और धान खरीदी कार्य में बाधा डालने वाले कर्मचारियों पर एफआईआर का डर सताने लगा है। सख्ती के बीच जांजगीर-चांपा जिले से खबर आ रही है कि हड़ताली कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय ले लिया है। संघ ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर इस संबंध में जानकारी दी है। जांजगीर चांपा जिले के खरीदी केंद्रों में आज से धान खरीदी प्रारंभ हो रही है।

जांजगीर जिले में सहकारी समिति कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के समक्ष उपस्थित होकर लिखित में हड़ताल समाप्त करने और काम पर लौटने के संबंध में पत्र सौंपा है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों के हित और प्रशासनिक पहल को देखते हुए हड़ताल स्वेच्छा से वापस ली गई है।

संघ की ओर से दी गई लिखित सूचना के अनुसार, सभी कर्मचारी आज सोमवार से अपने-अपने खरीदी केंद्रों में नियमित रूप से कार्यभार संभालेंगे। इससे जिले में धान खरीदी की सभी गतिविधियाँ फिर से सुचारू रूप से संचालित होंगी।

राज्य सरकार ने कर ली थी वैकल्पिक व्यवस्था

हड़ताल के दौरान राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की थी। ग्राम पंचायत सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा नव-प्रशिक्षित ऑपरेटर इन सभी को खरीदी केंद्रों पर तैनात कर खरीदी प्रक्रिया को निरंतर जारी रखा गया। इससे किसानों को बड़े संकट से राहत मिली और खरीदी का काम बाधित नहीं होने दिया गया। समिति प्रबंधक संघ ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष हड़ताल समाप्ति की औपचारिक घोषणा की। हड़ताल खत्म होने से धान खरीदी केंद्रों में आने वाले दिनों में पूर्ण क्षमता के साथ खरीदी कार्य संचालित होगा। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

रायपुर कलेक्टर के निर्देश पर दो बड़ी कार्रवाई

धान खरीदी कार्य में बाधा डालने वाले कर्मचारियों के अड़ियल रवैये को देखते हुए रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने सहकारी समितियों द्वारा संचालित 250 राशन दुकानों का आवंटन निरस्त कर ग्राम पंचायतों काे दिया है। हड़तली समिति प्रबंधकों के लिए यह बड़ा झटका है।इसके अलावा रायपुर जिले के चार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के खिलाफ दो दिन पहले कलेक्टर के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराया गया था। चारों ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की धान खरीदी में ड्यूटी लगाई थी। ड्यूटी लगाई के बाद भी काम पर उपस्थित होने के कारण कड़ी कार्रवाई की गई है।

Tags:    

Similar News