CG News: VIRAL VIDEO: फेयरवेल पार्टी और स्टंटबाजी: कार और ट्रैक्टर के साथ स्टूडेंट कर रहे थे स्टंटबाजी, कार और ट्रैक्टर में हुआ जोरदार टक्कर,बाल-बाल बचे स्टूडेंट्स

CG News: स्कूल की फेयरवेल पार्टी के दौरान स्कूल परिसर में छात्र कार और ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और स्टंट करने लगे। स्टंटबाजी के दौरान कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई,जिससे बड़ा हादसा तो टला ही, स्टूडेंट्स बाल-बाल बच गए।

Update: 2026-02-06 10:29 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

06 फरवरी 2026|बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्करा में शनिवार को आयोजित विदाई पार्टी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छात्र रील बनाने के फेर में अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए। फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्र स्कूल परिसर में कार और ट्रैक्टर लेकर घुस गए और जमकर स्टंट करने लगे। स्टंटबाजी के दौरान कार और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गया। कार और ट्रैक्टर में सवार स्टूडेंट्स बाल-बाल बच गए। स्टंटबाजी के फेर में छात्रों की जान पर बन आई थी।

शनिवार को शासकीय स्कूल में सीनियर छात्रों के सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक छात्र ट्रैक्टर तो दूसरा कार लेकर शाला परिसर के भीतर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल लगने के दौरान ही दोनों छात्र रील बनाने के लिए वाहनों को तेजी से घुमाकर स्टंट करने लगे। स्टंटबाजी के बीच कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। राहत की बात ये कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। स्टंटबाजों को किसी ने ना तो रोका और ना ही टोका। बहरहाल स्टंटबाजी का यह वीडियो अब सोशल मीउिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है।


रील के फेर में बड़ी दुर्घटना से बचे छात्र

वारयल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि छात्र किस तरह बेखौफ होकर वाहनों को स्कूल कैम्पस में दौड़ा रहे हैं। टक्कर के बाद वहां मौजूद अन्य छात्र भी सकते में आ गए थे।

Tags:    

Similar News