CG News: खूंखार 16 नक्सली पहुंच गए एसपी के पास, सरकार ने रखा था इनाम...जानिए फिर क्या हुआ...
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने माओवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। जवानों की कार्रवाई से नक्सली संगठनों में हड़कंप मचा हुआ है। नक्सली या तो मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं या फिर खुद को बचाने के लिए सरेंडर कर रहे है।
CG News: सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। 16 माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। इनमें दो हार्डकोर नक्सली भी शामिल है। इसके अलावा इन पर लाखों का इनाम भी सरकार ने घोषित कर रखा था।
दरअसल, इन दिनों छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। नक्सल मुक्त अभियान से नक्सलियों में खौफ है। इन सब के बीच सुकमा पुलिस के सामने 16 माओवादियों ने सरेंडर किया है। इनमें 2 हार्डकोर शामिल है। वहीं, 6 पर 25 लाख का इनाम घोषित था। एक महिला और पुरूष माओवादी पर 8-8 लाख का इनाम घोषित था।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मीडिया को बताया कि 16 माओवादियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व बल के अफसरों के सामने सरेंडर किया है। सीआरसी कंपनी नंबर दो की सदस्य रीता उर्फ डोडी सुक्की और पीएलजीए बटालियन नंबर एक के राहुल पुनेम पर 8-8 लाख का इनाम, लेकम लखमा पर तीन लाख, और तीन अन्य नक्सलियों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित था। सरेंडर नौ माओवादी केरलापेंदा ग्राम के रहने वाले है। उनके आत्मसर्पण से उनका गांव नक्सल मुक्त हो गया है।