CG News: देह व्यापार का खुलासा, होटल क्राउड में पुलिस की दबिश, उत्तरप्रदेश, गुजरात की महिला व मैनेजर गिरफ्तार...
CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में देह व्यापार की सूचना पर होटल पहुंची पुलिस से वहां मौजूद महिला और मैनेजर दुर्व्यवहार करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये यूपी व गुजरात की दो महिला व मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
CG News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सेक्स रैकेट की सूचना पर होटल में रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर वहां मौजूद दो महिला पुलिस से बदतमीजी करने लगी। पुलिस ने काफी समझाया लेकिन महिलाएं नहीं मानी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये दो महिला व होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ऑपरेशन विश्वास के तहत की गई। होटल क्राउड जुनवानी भिलाई के मैनेजर को पकड़ गया।
जानिए मामला
दरअसल, जिले में अवैध व्यापार व संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर रोकथाम लगाए जाने हेतु ऑपरेशन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 22 दिसम्बर को स्मृतिनगर क्षेत्र में होटल, लॉज, ढाबा की रूटिन चेकिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि होटल क्राउड जुनवानी रोड भिलाई में बाहर से दो लड़किया लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।
इस सूचना पर थाना सुपेला चौकी, स्मृति नगर पुलिस पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल क्राउड में दबिश दी। जहॉ गुजरात व उत्तरप्रदेश की महिला होटल में पाये जाने से पहचान पत्र मांगा गया, जिनके द्वारा पहचान पत्र देने से मना किया गया। होटल मैनेजर के द्वारा रूटिंन चेकिंग का विरोध करने पर समझाईश दिया गया, लेकिन पुलिस पार्टी के साथ वाद-विवाद करते रहे। कानून व्यवस्था बाधित होने पर होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा 23 वर्ष सतना मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। साथ ही संदिग्ध महिला 23 साल उत्तरप्रदेश और 25 साल गुजरात को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु चौकी प्रभारी स्मृतिनगर, महिला रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रधान आरक्षक धर्मशीला यादव, म.आर. मोनी रावटे की सराहनीय योगदान रहा।