CG News: BJVM अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर गंभीर आरोप, चाचा ने अवैध संबंध का लगाया आरोप...

CG News: छत्तीसगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पर उनके ही चाचा ने गंभीर आरोप लगाया है। चाचा रविकांत टिकारिहा ने एक शिकायत पत्र में राहुल पर उनकी पत्नी से वैवाहिक विच्छेद होने के पीछे का मुख्य कारण अवैध संबंध को बताया है।

Update: 2025-09-01 07:17 GMT

CG News: रायपुर। छत्तसीगढ़ बीजेपी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर उनके चाचा ने अवैध संबंध रखने का गंभीर आरोप लगाया है। चाचा ने पत्र लिख आरोप लगाया है कि राहुल की वजह से उनका घर बर्बाद हो गया। पूरा परिवार बिखर गया है। पत्र में रविकांत टिकरिहा ने समाज के अध्यक्ष से राहुल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब यह पत्र सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेताओं के द्वारा इस पत्र को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। नीचे पढ़ें पत्र में क्या कुछ लिखा है।

''रविकांत ने आरोप लगाया है कि उनका विवाह हिंदु रीति रीवाज के अनुसार 2015 में हुआ था। उनकी एक पुत्री भी है। 2024 में उनकी पत्नी और उनके बीच संबंध विच्छेद किया गया, जिसका मुख्य दोषी राहुल टिकरिहा है।

रविकांत ने पत्र लिख अपने सामाज के लोगों से राहुल टिकरिहा पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि इस मामले में भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के द्वारा किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं की गई है।''



 



Tags:    

Similar News