CG News: पेयजल पर भड़का विपक्ष: बिलासपुर में इंदौर जैसे हालात हुए तो मुश्किल, पार्षदों ने जमकर मचाया हंगामा

CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में पेयजल का मुद्दा गरमाया रहा। विपक्षी कांग्रेस के पार्षदों ने पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। पार्षदों ने इंदौर नगर निगम का हवाला देते हुए कहा, समय रहते इस दिशा में गंभीरता से काम नहीं किया गया तो इंदौर जैसे हालात से यहां भी गुजरना पड़ सकता है। पेयजल के मुद्दे पर बैठक के दौरान सत्ता व विपक्षी दल के पार्षदों के बीच तू-तू मैं-मैं के बीच जोरदार हंगामा मचा।

Update: 2026-02-13 11:39 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

13 February 2026|बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में पेयजल का मुद्दा गरमाया रहा। विपक्षी कांग्रेस के पार्षदों ने पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। पार्षदों ने इंदौर नगर निगम का हवाला देते हुए कहा, समय रहते इस दिशा में गंभीरता से काम नहीं किया गया तो इंदौर जैसे हालात से यहां भी गुजरना पड़ सकता है। पेयजल के मुद्दे पर बैठक के दौरान सत्ता व विपक्षी दल के पार्षदों के बीच तू-तू मैं-मैं के बीच जोरदार हंगामा मचा।

स्व लखीराम अग्रवाल आडिटाेरियम में नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक के दौरान पेयजल का मुद्दा गरमाया रहा। टूटी पाइप लाइनों और नलों के जरिए घरों में पहुंच रहे गंदा पानी को लेकर कांग्रेस के पार्षदों ने सत्ता पक्ष को जमकर घेरा। कांग्रेसी पार्षदों ने कहा, पेयजल का मुद्दा सिर्फ विपक्षी दल कांग्रेस का नहीं है या फिर कांग्रेस के पार्षदों के वार्ड में ही यह समस्या नहीं है। इस समस्या से पूरे शहरवासी जूझ रहे हैं। सत्ताधारी दल के पार्षदाें के वार्ड में भी समस्या है। सत्ता पक्ष के पार्षदों के वार्ड में भी समस्या विकराल है। पार्टी अनुशासन या फिर बड़े नेताओं के इशारे व दबाव के चलते सामान्य सभा की बैठक में अपने वार्ड की दिक्कतों को रख नहीं पा रहे हैं। जनता सब देख रही है। जनता की आंखों में धूल नहीं झोंक सकते।

तो जनता कभी माफ नहीं करेगी

कांग्रेस के पार्षदों ने सत्ताधारी दल काे घेरते हुए कहा कि सबकुछ जानने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी और सत्ता पक्ष के कर्ताधर्ताओं द्वारा हालात को सुधारा नहीं जा रहा है। इंदौर जैसे हालात बने तो यह समझ लीजिए, शहर की जनता इस लापरवाही के लिए कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस के पार्षदों ने सत्ताधारी को अगाह करते हुए कहा, अब भी समय है, सब दुरुस्त कर लेना चाहिए। गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का मुद्दा सामान्य सभा की बैठक में पूरे समय छाए रहा। इस मुद्दे पर दोनों दलों के पार्षदों के बीच वाद-विवाद और जमकर हंगामा भी हुआ। नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने कहा कि यहां विपक्ष ही नहीं सत्ता पक्ष के भी पार्षद परेशान हैं। सदन में जैसे ही वार्डों में पानी की समस्या का मुद्दा उठा, वैसे ही पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। शाेरगुल और हंगामे के बीच सामान्य सभा की बैठक में सत्ता पक्ष ने 15 प्रस्तावों पर सहमति बनाने और इन प्रस्तावों को पारित करने में सफल रहा।

लिंगियाडीह के मुद्दे पर गरम रहा सदन

लिंगियाडीह में अतिक्रमण हटाने नगर निगम की कार्रवाई को लेकर सामान्य सभा की मीटिंग में पूरे समय बहस होते रही। सामान्य सभा की मीटिंग के दौरान लिंगियाडीह से आंदोलनकारियों की भीड़ लेकर आने पर भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों के बीच जमकर तकरार हुआ। हंगामे के बीच कांग्रेस के पार्षद आंदोलनकारियों के साथ सड़क पर बैठ गए और धरना देने लगे।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मिशन अस्पताल रोड पर धरना प्रदर्शन के चलते सड़क जाम की स्थिति बन गई। महापौर पूजा विधानी, सामान्य सभा की मीटिंग छोड़कर आंदोलनकारियों के पास पहुंची और उनकी समस्याएं सुनी।

सामान्य सभा में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

  • जाति प्रमाण पत्रों का अनुमोदन।
  • लिंगियाडीह क्षेत्र में हटाए गए अतिक्रमण और पुनर्वास।
  • तोरवा रेलवे ओवरब्रिज का नामकरण शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर करने का प्रस्ताव।
  • भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव।
  • बृहस्पति बाजार के निर्माण कार्य की स्वीकृति।
  • शहर की प्रमुख सड़कों का डामरीकरण।
  • जर्जर स्ट्रीट लाइट पोल बदलने की स्वीकृति।
  • बिजली खंभों पर लगेगा स्ट्रीट लाइट।
  • पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार और टैंकर से पानी आपूर्ति।
  • नाली निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को किया जाएगा सुदृढ़।
  • सफाई कर्मियों की समयावधि वृद्धि।
  • 3 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति।
  • मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत लगभग 70 करोड़ रुपए के कार्य शासन को भेजने का प्रस्ताव।
  • विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन निर्माण।
  • शहर के सौंदर्याकरण और गार्डन विकास कार्यों की स्वीकृति।
Tags:    

Similar News