CG News: 6 अफसरों को बंधक: जर्जर स्कूल भवन की मांग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, दो घंटे तक अफसरों की थमी रहीं सांसे

CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तमोरी गांव में जर्जर स्कूल भवन की मांग को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने आधा दर्जन अफसरों को उसी स्कूल भवन में बंधक बना लिया।

Update: 2026-02-04 06:32 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

4 February 2026। बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तमोरी गांव में जर्जर स्कूल भवन की मांग को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने आधा दर्जन अफसरों को उसी स्कूल भवन में बंधक बना लिया। स्कूल भवन के भीतर अफसर बैठे रहे और ग्रामीणों ने बाहर से ताला जड़ दिया। आला अफसरों ने ग्रामीणों को समझाइश दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण माने और अफसरों को मुक्त किया।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम तमोरी में बड़ी घटना घट गई। एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति के निराकरण के लिए अधिकारियों का दल गांव पहुंचा था। गांव पहुंचने के बाद अधिकारियों का दल सीधे स्कूल गया और वहीं दाव-आपत्ति की सुनवाई करने का निर्णय लिया। जिस स्कूल भवन में अफसर बैठे थे वह जर्जर हालत में है। जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीण बीते दो वर्षों से लगातार मांग करते आ रहे हैं। ग्रामीणों की मांग अब तक पूरा नहीं हो पाया है। प्रशासन के रवैये को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ते ही जा रहा था। गुस्साए ग्रामीणों ने मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के तहत दावा-आपत्ति की सुनवाई के लिए पहुंचे अफसरों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लाॅक काग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि बंजारे एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने एसआईआर की सुनवाई करने आए अधिकारियों के पूरे दल को लगभग दो घंटे तक बंधक बना कर रखा था। मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी के ग्रामीणों को नए वित्तीय वर्ष अप्रैल में नया भवन बनाने का आश्वासन दिया,तब कहीं ग्रामीणों ने स्कूल भवन का ताला खोला और अफसरों को मुक्त किया।

एसआईआर दल में ये थे शामिल

एसआईआर सुनवाई दल में जनपद पंचायत के अधिकारी एम.के. कुजुर प्रमुख, सहायक अभियंता गुलशन कुमार गायकवाड़, दो शिक्षक तथा एक रोजगार सहायक भी थे। सभी छह अधिकारी-कर्मचारी इस निरीक्षण में शामिल थे, जिन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया था और बंधक बनाकर स्कूल मे ताला लगा दिया था।

Tags:    

Similar News