CG News: एएसआई की मिली लाश, पुलिस बैरक में फंदे पर लटका था शव...जांच में जुटी पुलिस

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद से बड़ी खबर सामने आई है। थाने में पदस्थ एएसआई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

Update: 2025-08-16 06:54 GMT

CG News: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एएसआई ने आत्महत्या कर ली। मृतक एएसआई का नाम हीरामन मंडावी था। एएसआई ने पुलिस स्टाफ बैरक में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की। बताया जा रहा है कि एएसआई हीरामन मंडावी लंबे समय से परेशान थे।

जानकारी के मुताबिक एएसआई हीरामन मंडावी दल्लीराजहरा थाने में पदस्थ थे। सुबह काफी देर तक जब हीरामन मंडावी ड्यूटी पर नहीं लौटे तो साथी पुलिसकर्मियों ने उनके बैरक में जाकर देखा। इस दौरान बैरक का दृष्य देखकर हैरान रह गये।

एएसआई का शव फंदे पर लटक हुआ था। जवानों ने आनन-फानन में यह सूचना उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस की टीम पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जांच में पता चला कि हीरामन मंडावी लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। फिलहाल उनके तनाव का कारण क्या था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटना के संबंध में मृतक पुलिसकर्मी के परिजनों और उनके साथी पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही जांच की जा रही है।

एएसआई पर जानलेवा हमला, ट्रक चालक ने राॅड से सिर पर किया वार, गंभीर हालत में कराया गया भर्ती

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एएसआई पर ट्रक चालक ने हमला कर दिया। सहायक उप निरीक्षक सुशील पांडे ने आरोपी ट्रक चालक को सड़क से वाहन हटाने के लिए कहा था। इतनी सी बात पर आक्रोश होकर आरोपी चालक ने राॅड से वार कर एएसआई को घायल कर दिया। खून से लथपथ एएसआई को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, 14 अगस्त की रात लगभग 10:30 बजे कुम्हारी हाईवे ढाबा के पास सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। इस सूचना पर ट्रक को हटवाने के लिए सहायक उप निरीक्षक सुशील पांडे पहुंचे थे। एएसआई सुशील पांडे ने ट्रक चालक को वाहन हटाने को कहा। इतने में ट्रक चालक पुलिसकर्मी से बहस करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी चालक ने सहायक उप निरीक्षक सुशील पांडे के सिर में रॉड से वार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Tags:    

Similar News