CG News: अमित शाह का बस्तर दौरा: मुरिया दरबार में होंगे शामिल, अधिकारियों संग करेंगे बैठक, नक्सल विरोधी अभियान की लेंगे जानकारी

Amit Shah Ka Bastar Daura: जगदलपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शाह बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार रस्म में शामिल होंगे। साथ ही स्वदेशी मेले में शिरकत करेंगे और आम जनता को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों की बैठक भी लेंगे।

Update: 2025-10-04 06:02 GMT

CG News

Amit Shah Ka Bastar Daura: जगदलपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शाह बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार रस्म में शामिल होंगे। साथ ही स्वदेशी मेले में शिरकत करेंगे और आम जनता को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों की बैठक भी लेंगे।  

पूरे विश्व में प्रसिद्ध है बस्तर दशहरा

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मनाया जाने वाला दशहरा पर्व देश-विदेश नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। 75 दिनों तक चलने वाले दशहरे पर्व में 14 से ज्यादा रस्में निभाई जाती है, जो इसे और भी ज्यादा खास बनाती है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बस्तर दशहरे में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।  

अमित शाह आम जनता को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। वह बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार रस्म में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बस्तर राजमहल के पास ही मुरिया दरबार लगाया जाएगा। इसके बाद अमित शाह लाल बाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले में शिरकत करेंगे, जहां से वो आम जनता को संबोधित करेंगे। 

समस्या सुनकर करेंगे समाधान

राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बताया कि अमित शाह देश के ऐसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री है जो बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार में शामिल होंगे। इस रस्म में अमित शाह मांझी, चालकी , मेंबर और मेंबरीन सहित अन्य समूदाय से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही उनकी समस्या सुनकर उनका समाधान भी करेंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों की लेंगे बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है कि क्योंकि वह नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक भी करेंगे। बैठक में वह नक्सल विरोधी अभियान की जानकारी लेंगे। बता दें कि अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बस्तर का लक्ष रखा है, जिसपर राज्य के साथ ही केंद्र सरकार भी मिलकर काम कर रही है। ऐसे में वह नक्सल अभियान का जायजा भी लेंगे।    

बस्तर सांसद ने अमित शाह को दिया था निमंत्रण

बता दें कि बस्तर सांसद और बस्तर समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप ने बस्तर दशहरा के मांझी और चालकी के साथ दिल्ली में 19 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया था। निमंत्रण को स्वीकार करते हुए अमित शाह ने भी बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए हामी भर दी थी। 

मुरिया दरबार क्या है

अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि मुरिया दरबार क्या है, तो बता दें कि बस्तर में जब राजाशाही का दौर था, तो उस समय बस्तर दशहरा के बाद राजा दरबार लगाते थे और लोगों की समस्या सुनकर उसका समाधान भी करते थे। इसे ही मुरिया दरबार कहा जाता है।  राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव का कहना है कि पहले राजा समस्या सुनकर निवारण करते थे और अब लोकतांत्रिक व्यवस्था में मुख्यमंत्री या फिर कोई बड़े नेता उनकी समस्या सुनकर उनका निवारण भी कर सकते हैं।            

Tags:    

Similar News