CG News: अफसरों को इन दो दिन ऑफिस में रहना अनिवार्य, नहीं तो मानी जायेगी अनुशासनहीनता

CG News: सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत ने आदेश जारी कर अधिकारी कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन मंगलवार बुधवार को कार्यलय में उपस्थित रहना होगा। आडेज़ह कि नाफरमानी को अनुशासनहीनता माना जायेगा।

Update: 2026-02-06 03:37 GMT

CG News

CG News: रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत ने आदेश जारी कर अधिकारी कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन मंगलवार बुधवार को कार्यलय में उपस्थित रहना होगा। आदेश की नाफरमानी को अनुशासनहीनता माना जायेगा।

जीएडी के आदेश पर नजर डालें तो कार्यालय में उपस्थिति के दौरान कार्यालयीन नस्तियों Files का निराकरण, विभागीय समीक्षा एवं आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया है।


 



जीएडी ने अपने आदेश में लिखा है, राज्य शासन के संज्ञान में आया है कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण (Field Visit) एवं दौरों के कारण कार्यालयीन कार्य तथा आम जनता से भेंट के समय में अनियमितता हो रही है। अतः प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए निम्नानुसार निर्देश जारी किए जाते हैं :-

कार्यालयीन उपस्थिति (मंगलवार से बुधवार): राज्य के समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित

अधिकारी मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय/कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस अवधि में कार्यालयीन नस्तियों (Files) का निराकरण, विभागीय समीक्षा एवं आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

दौरा कार्यक्रम (गुरुवार एवं शुक्रवार): क्षेत्रीय निरीक्षण, निरीक्षण (Inspections), और अन्य बाह्य कार्यों हेतु केवल गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन निर्धारित किया जाता है। अधिकारी अपने क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम इसी अवधि में नियोजित करेंगे।

 विशेष परिस्थितिः अति आवश्यक कार्य, कानून व्यवस्था, या वरिष्ठ कार्यालय द्वारा आहूत बैठकों की स्थिति में ही उक्त समय-सारणी में परिवर्तन मान्य होगा।

अनुपालनः उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार का उल्लंघन अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा।


Tags:    

Similar News