CG News: 35 निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्षों को मिला कैबिनेट/राज्य मंत्री का दर्जा, देखे सूची...

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जा देने का ऐलान किया है।

Update: 2025-10-16 16:16 GMT

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जा देने का ऐलान किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, कुल 35 पदाधिकारियों को उनके पद के अनुरूप कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, इनमें कई वरिष्ठ नेता और संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हैं। जिन अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, उनमें प्रमुख रूप से अनुराग सिंह देव (छ.ग. गृह निर्माण मंडल), भूपेंद्र सवनी (राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण), चंदूलाल साहू (राज्य भण्डार गृह निगम), केदार नाथ गुप्ता (राज्य सहकारी बैंक) जैसे नाम शामिल हैं।


इसके अलावा राजा पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, रामसेवक पैकरा जैसे कई नेताओं को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। वहीं, अमरजीत सिंह छाबड़ा (अल्पसंख्यक आयोग), दीपक म्हस्के (छग मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड) सहित अन्य नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।नीचे देखे कैबिनेट मंत्री/राज्य मंत्री की पूरी सूची।

Tags:    

Similar News