CG Me Aaj Ka Mausam: CG मौसम अपडेट... शनिवार रहा सीजन का सबसे ठंडा, यहां का पारा पहुंचा 4 डिग्री से नीचे, 31 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: पूरा छत्तीसगढ़ अभी हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में है। प्रदेश के कई जिले तो ऐसे भी है, जहां का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। ऐसे में आप लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि हमारे शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega), तो चलिए जानते हैं।

Update: 2025-12-28 03:27 GMT

CG Me Aaj Ka Mausa

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: पूरा छत्तीसगढ़ अभी हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में है। प्रदेश के कई जिले तो ऐसे भी है, जहां का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। ऐसे में आप लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि हमारे शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega), तो चलिए जानते हैं। 

तीन दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अभी छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का कहर जारी रहेगा। लोगों को अभी ठंड से किसी भी तरह की कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने मौसम शुष्क और ठंडा बने रहने की संभावना जताई है। फिर तीन दिन बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और लोगों को ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। 

31 दिसंबर तक शीतलहर चलने की चेतावनी 

इधर मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में 31 दिसंबर तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा यहां हाड़ कंपा देने  वाली ठंड पड़ रही है, जिसके कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इतना ही नहीं सरगुजा के पाट क्षेत्र में तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से भी नीचे चला गया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कीतनी ठंड पड़ रही होगी। 

शनिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन

वहीं शनिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो सबसे कम तापमान सरगुजा में दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पेंड्रा और अमरकंटक का  तापमान भी 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया। इसके अलाव दुर्ग का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।                                                 

Tags:    

Similar News