CG Me Aaj Ka Mausam: ओस जमकर बनी बर्फ: उत्तर-मध्य इलाके में शीत लहर चलने की चेतावनी, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Raheg)।

Update: 2025-12-07 03:25 GMT
npg.news

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Raheg)।   

शीत लहर चलने की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं कई जिलों में अगले 2 से 3 दिन तक मौसम सामान्य रहेगा और तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा पर इसके बाद ठंड में कमी आने की संभावना है। यानी की लोगों को जल्द ही ठंड से राहत मिल सकती है।   

ओस की बूंदे हो रही बर्फ में तब्दील 

ठंड का कहर मैनपाट में देखने को मिल रहा है। यहां जमी ओस की बूंदे बर्फ में बदल जा रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, धमतरी और दुर्ग में भी ठंड का सितम देखने को मिला रहा है। यहां सुबह और शाम के वक्त लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लोग अब ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहें हैं।             

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस     
Tags:    

Similar News