CG Me Aaj Ka Mausam: अगले तीन घंटे में इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी की ऑरेंज और येलो अलर्ट, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवाएं

CG Me Aaj KA Mausam: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारी बारिश देखने को मिल रही है। कई जिलों में बादल छाने के साथ ही बादल जमकर बरस रहे हैं। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही अन्य जिलों में अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

Update: 2025-07-26 03:22 GMT

अवदाब का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में बने अवदाब का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। आज शनिवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में बारिश की आशंका है। दो दिन बाद बारिश की तिव्रता में कमी देखने को मिल सकती है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। जिसके कारण दुर्ग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  

 ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन घंटे के लिए जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर, जशपुर, सूरजरपुर, महासमुंद, गरियाबंद और बेमेतरा शामिल है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ ही आकााशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उसमें दुर्ग बेमेतरा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, धमतरी, बालोद, और राजनांदगांव शामिल है।   

रायपुर में छाए बादल

छत्तीसगढ़ में लगातार जारी बारिश के कारण नदी नाले भी उफान पर आ गए हैं। कई जिलों में नदी का पानी सड़क पर आ गया है। जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं राजधानी रायपुर में आज शनिवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने इस दैरान तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई है। बादल छाने के कारण मौसम सुहाना हो गया है। 

Tags:    

Similar News