CG Me Aaj Ka Mausam: फिर बदला मौसम का मिजाज: अगले चार दिन बारिश के आसार, जानिए आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश देखी जा रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ ही बारिश की आशंका जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

Update: 2025-10-25 03:26 GMT

CG Me Aaj Ka Mausam

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश देखी जा रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ ही बारिश की आशंका जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)? 

गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका

बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड के गायब होने के साथ ही उमस और गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में    मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ ही बारिश की आशंका जताई है। वहीं 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। लोगों को एक बार फिर बारिश का सामना करना पड़ेगा। 

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र का असर

मौसम विभाग (IMD) की माने तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। इस वजह से छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। 27 अक्टूबर के बाद से बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ ही आंधी-तूफान भी चल सकती है।

कुछ ऐसा रहा पिछले 24 घंटे का मौसम

मौसम विभाग (IMD) की माने तो पिछले 24 घंटे में दंतेवाड़ा और बीजापुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। दुर्ग और राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अंबिकापुर में सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अन्य जिलों से ठंड गायब हो गया है और उमस के साथ ही गर्मी भी बढ़ गई है।   

ऐसा रहा छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल    

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल दिन भर धूप खिला रहा और लोगों को उमस का ऐहसास भी हुआ। बात करें अगर आज की तो दिन भर बादल छाए रहेंगे। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।                     

    

Tags:    

Similar News