CG Me Aaj Ka Mausam: अगले 5 दिन जरा संभलकर: 8 जिलों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानिए अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा?
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Mausam Kaisa Rahega)?
CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सरगुजा और कोरबा शामिल है। इस दौरान मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना जताई है।
छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में एक दो जगह पर बारिश दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक 86.9 मिलीमीटर यानी कि 994 बारिश हो चुकी है। इस साल मानसून सामान्य रही।
कहां कितनी बारिश
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 1 जून से लेकर 9 सितंबर तक बलरामपुर में सामान्य से 54 प्रतिशत ज्यादा 1344.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं बेमेतरा में सामान्य से 49 प्रतिशत कम 472 मिलीमीटर बारिश हुई है। राजधानी रायपुर में भी बारिश का दौर जारी है।
पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के 5 जिलों का तापमान
- रायपुर- अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस
- बिलासपुर- अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस
- अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस
- जगदलपुर- अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस
- दुर्ग- अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस
छत्तीसगढ़ में बने बाढ़ के हालात
पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में हुई बारिश के कारण दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर और सुकमा में बाढ़ के हालात बन गए थे। इस बाढ़ की चपेट में आकर 200 से ज्यादा मकान ढह गए और 5 लोगों की मौत भी हो गई। जिसके बाद प्रशासन में राहत बचाव कार्य चलाया।