युवाओं के लिए अच्छी खबर: कॉलेजों में प्राध्यापकों के सभी पद रिक्त! 1295 पदों पर होगी भर्ती...

CG Vidhansabha Budget Session 2026: युवाओं के लिए अच्छी खबर: कॉलेजों में प्राध्यापकों के सभी पद रिक्त! प्राचार्य से लेकर सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीड़ाधिकरी और लिपिक के हैं 4 हजार पद रिक्त, 1295 पदों पर होगी भर्ती,

Update: 2026-03-10 13:04 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

रायपुर। 10 मार्च 2026|प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य से लेकर प्राध्यापक– सहायक प्राध्यापक,ग्रंथपाल,क्रीड़ाधिकरी और सहायक ग्रेड–1 के कुल 4001 पद रिक्त हैं। इनमें से 1295 पदों पर भर्ती के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं। खास बात यह है कि प्रदेश में प्राध्यापक के 780 पर स्वीकृत है जिसमें से सभी 780 पद रिक्त हैं। एक भी प्राध्यापक प्रदेश में कार्यरत नहीं है।

कांग्रेस विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने सवाल पूछा था, प्रदेश में संचालित शासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारी, एवं सहायक ग्रेड-1 के कितने पद स्वीकृत हैं? स्वीकृत पदों के विरूद्ध कितने पद भरे हुए एवं कितने पद रिक्त हैं? जानकारी दें? रिक्त पदों पर भर्ती की क्या कार्य योजना हैं? कब तक भर्ती पूर्ण कर ली जावेगी? प्रदेश में विगत दो वर्षों में कितने नवीन महाविद्यालय की स्थापना की गई है? जांजगीर-चाम्पा जिले में कहां-कहां नवीन महाविद्यालय स्थापना प्रस्तावित हैं? जानकारी प्रदान करें?

उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने लिखित जवाब में बताया है, सरकारी कॉलेजों में प्राचार्य के 343 स्वीकृत पदों में 234 पद रिक्त हैं। प्राध्यापक के 780 पदों में सभी 780 पद रिक्त हैं। सहायक अध्यापक के 5 415 स्वीकृत पदों में 2512 पद रिक्त है। ग्रंथपाल के 220 स्वीकृत पदों में 149 पद रिक्त हैं। क्रीड़ा अधिकारी के 214 स्वीकृत पदों में 135 पद रिक्त हैं। सहायक ग्रेड वन के 278 स्वीकृत पदों में 191 पद रिक्त हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया है कि प्राध्यापक के 595 पद तथा सहायक प्राध्यापक के 15 विषयों हेतु 625 पद, ग्रंथपाल 50 पद एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिसकी समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है। इसके अलावा विगत दो वर्षों में प्रदेश में 08 नवीन महाविद्यालयों की स्थापना की गई है। जांजगीर चांपा जिला में सलखन, बोडसरा एवं पहरिया में नवीन महाविद्यालय स्थापना प्रस्तावित है।

Tags:    

Similar News