Begin typing your search above and press return to search.

Congress MLA Raghavendra Kumar Singh Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह का जीवन परिचय...

Raghavendra Singh Biography:– राघवेंद्र सिंह कुमार सिंह जांजगीर जिले की अकलतरा विधानसभा सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। राघवेंद्र कुमार सिंह के पिता राकेश सिंह व दादा राजेंद्र सिंह भी अकलतरा से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने सिटिंग विधायक व भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह जो पारिवारिक रिश्ते में उनके चाचा हैं को 22758 वोटों से चुनाव हराया। राघवेंद्र सिंह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी हैं। उनके नेतृत्व में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जांजगीर–चांपा जिले की सभी विधानसभा सीटों में चुनाव जीती है और भाजपा का सुपड़ा पूरे जिले से साफ हो गया।

Congress MLA Raghavendra Kumar Singh Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress MLA Raghavendra Kumar Singh Biography in Hindi: कांग्रेस की टिकट पर जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा विधानसभा से राघवेंद्र कुमार सिंह विधायक निर्वाचित हुए हैं। राघवेंद्र सिंह के पिता राकेश सिंह भी अकलतरा विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए थे। उनके दादा राजेंद्र कुमार सिंह भी अकलतरा से विधायक रहें हैं। राघवेंद्र सिंह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी हैं।

37 वर्षीय राघवेंद्र कुमार सिंह अकलतरा के वार्ड नंबर 17 पुरानी बस्ती अकलतरा तहसील अकलतरा जिला जांजगीर-चंपा के रहने वाले हैं। उनका नंबर 9907747844 हैं। उन्होंने सिंधिया स्कूल ग्वालियर से बीए एलएलबी की डिग्री आईएलएस लॉ कालेज पुणे, पुणे विश्वविद्यालय से वर्ष 2010 में उत्तीर्ण की है। उनका विवाह पल्लवी सिंह के साथ हुआ है। उनकी पुत्री शिवांजली और मृगांका सिंह हैं। राघवेंद्र सिंह को कृषि कार्य, मकान किराया व व्यवसाय से आय होती हैं।

राघवेंद्र सिंह के पिता और दादा भी अकलतरा विधानसभा से विधायक रह चुके हैं वह अकलतरा के जमींदार परिवार से आते हैं। राघवेंद्र सिंह ने छात्र राजनीति से अपने राजैतिक जीवन की शुरुआत की। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रहे हैं। जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री जब टीएस सिंहदेव रहें तब उनके जिले में उनके प्रतिनिधि थे। वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

राघवेंद्र सिंह के खिलाफ भाजपा से उनके चाचा सौरभ सिंह चुनाव लड़ रहे थे। सौरभ सिंह 2008 में बसपा की टिकट पर अकलतरा से विधायक रहे थे। इसके अलावा 2018 के चुनाव में भाजपा की टिकट से दूसरी बार चुनाव जीते थे। इस सीट पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की ऋचा जोगी भी इस बार दांव आजमा रहीं थी। पिछले चुनाव में भी उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा था। पिछले चुनाव में भाजपा के सौरभ सिंह को 60502 वोट मिले थे। जनता कांग्रेस की ऋचा जोगी 58648 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं थी। तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू को 27667 वोट मिले थे।

अकलतरा विधानसभा सीट पर कुल 221964 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह को 80043 वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी सौरभ सिंह को 57225 वोट मिले। कांग्रेस के राघवेंद्र सिंह 22758 वोटो से चुनाव जीते। तीसरा स्थान छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की ऋचा जोगी को मिला। उन्हें 16464 वोट मिलें। नोटा को 897 वोट मिले। यहां कुल 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

जांजगीर कृषि प्रधान जिला है। यहां एकमात्र फसल धान की ली जाती है। इसके लिए किसान सहकारी समितियां से कर्ज भी लेते हैं। कांग्रेस में कर्ज माफी और 200 यूनिट तक फ्री बिजली देने की घोषणा की थी। इस पर ही जिले के किसानों ने वोट किया और कांग्रेस को लाभ मिला।

इसके अलावा राघवेंद्र कुमार सिंह अकलतरा विधानसभा से नए कैंडिडेट थे। जबकि भाजपा से विधायक सौरभ सिंह चुनाव लड़ रहे थे। दोनों एक ही परिवार से हैं। सौरभ सिंह रिश्ते में राघवेंद्र कुमार सिंह के चाचा है। सौरभ सिंह 2008 में भी अकलतरा से विधायक निर्वाचित हुए थे। अकलतरा के मतदाताओं ने एक ही परिवार के एक सदस्य को पहले दो बार आशीर्वाद प्रदान किया था। इस बार मतदाताओं ने इस परिवार के दूसरे सदस्य को आशीर्वाद प्रदान करना मुनासिब समझा। कांग्रेस की घोषणाओं पर जनता ने विश्वास किया। पिछले चुनाव के तत्काल बाद हुई कर्ज माफी से किसान वोटर प्रभावित रहे। कांग्रेस की सरकार आने पर कर्ज माफी की उम्मीद जनता को रही जो कांग्रेस के वोटो में तब्दील हो गई। भाजपा विधायक के प्रति एंटी इनकंबेंसी रहीं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story