महिला नेत्री भीड़ गई पुलिस से, CM विजिट में पुलिस से तीखी बहस, प्रोटोकॉल का पढ़ाया पाठ …देखें VIDEO
CG News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रवास के दौरान रविवार रात सर्किट हाउस परिसर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब पुलिस ने भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता को अंदर जाने से रोक दिया। इसे लेकर दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई. नाराज नेत्री ने पुलिस कर्मी को प्रोटोकॉल की पाठ भी पढ़ा दी.
इमेज सोर्स- NPG News
बिलासपुर।30 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रवास के दौरान रविवार रात सर्किट हाउस परिसर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब पुलिस ने भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता को अंदर जाने से रोक दिया। बस फिर क्या था, उनकी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस छिड़ गई।
गौरी गुप्ता ने खुद को प्रदेश युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बताते हुए पुलिस पर नाराजगी जताई और धमकाते हुए कहा उन्हें रोकना प्रोटोकॉल के खिलाफ है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा, प्रोटोकॉल नहीं जानते? एसपी भी नहीं रोकते।
इसके चलते सर्किट हाउस का सियासी माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। हंगामे के बीच एक अन्य भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद गौरी गुप्ता को सर्किट हाउस के अंदर प्रवेश मिला। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है,VIDEO में भाजपा नेत्री और पुलिसकर्मियों के बीच बहस साफ देखी जा सकती है। घटना को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं के साथ ही अटकलबाजी का दौर तेज हो गया है.