Begin typing your search above and press return to search.

CG BJP Neta FIR: बीजेपी के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई FIR...जांच शुरू

CG BJP Neta FIR: छत्तीसगढ़ में बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व विधायक पर पार्टी की ही महिला नेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर थाने में अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

CG BJP Neta FIR: बीजेपी के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई FIR...जांच शुरू
X
By Sandeep Kumar

CG BJP Neta FIR: खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर भाजपा नेत्री ने यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने छुईखदान थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही अपनी पहचान गोपनीय रखने का आग्रह किया है। पुलिस ने भी मामले की संवेदनशीलता देखते हुये जांच शुरू कर दी है। इधर, मामला सार्वजनिक होते ही जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस पूरे मसले पर जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिले की पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि घटना में किसी तरह का राजनीतिक दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बीजेपी के रह चुके पूर्व विधायक

बता दें कि कोमल जंघेल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी भी माने जाते हैं। बीजेपी ने उन्हें अबतक के चार बार विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। 2008 के चुनाव में कोमल जंघेल ने जीत दर्ज की थी। फिर 2013 और 2018 के चुनाव में कोमल जंघेल की हार हुई थी।

2018 में पार्टी से टिकट दिया था। वे महज 870 वोट से ही हारे थे। इसके बाद खैरागढ़ उपचुनाव 2022 में फिर से कोमल जंघेल को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया था। उनका मुकाबला कांग्रेस की यशोदा वर्मा और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी से था। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने बीजेपी के कोमल जंघेल को हरा दिया था।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story