चलती कार में स्टंटबाजी....खिड़की से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करते दिखे युवक

CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में चलती कार में स्टंट करने का मामला वीडियो आया है।

Update: 2026-03-07 12:13 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

बिलासपुर। 07 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में चलती कार में स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इलाके के सेक्टर D का है। वीडियो में कुछ युवक तेज रफ्तार कार में खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार में सवार युवक खिड़की से बाहर निकलकर जानलेवा करतब कर रहे हैं। पीछे चल रही दूसरी कार में सवार एक व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्टंटबाजी और दुर्ग पासिंग कार

जिस कार में युवक स्टंट करते दिखाई दे रहे थे, वह दुर्ग जिले की पासिंग नंबर है। पुलिस की सख्ती के बाद भी स्टंटबाजी करने वाले युवक बाज नहीं आ रहे हैं। इस तरह के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Tags:    

Similar News