Begin typing your search above and press return to search.

CG News: स्टूडेंट्स की स्टंटबाजी VIDEO, छात्रा ने बुलेट पर किया स्टंट, तो छात्र ने कार की खिड़की से लहराई बियर की बोतल

CG News: जशपुर में स्टूडेंट्स की स्टंटबाजी का VIDEO वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा बुलेट पर तो छात्र ने कार की खिड़की से लटककर स्टंट की।

CG News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news 

By Chitrsen Sahu

Students Ne Kiya Stunt: जशपुर, कभी-कभी स्कूली और कॉलेज छात्र मौज मस्ती में होश खो बैठते हैं, जिसके लिए उन्हे बाद में पछताना पड़ता है। इसी तरह का एक मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर से सामने आया है, यहां छात्र-छात्रा ने बुलेट और कार में स्टंटबाजी किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

स्टंटबाजी करते वीडियो हुआ वायरल

यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां कुछ छात्र-छात्राओं का कार और बुलेट बाइक में स्टंटबाजी करते वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें छात्र बियर की बोतल लेकर कार की खिड़की से लटका था और छात्रा कार की खिड़की से लटककर सेल्फी लेते हुए वीडियो बना रही थी। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को खोज निकाला और चालानी कार्रवाई की।

कार और बुलेट में की जमकर स्टंटबाजी

दरअसल, सारूडीह-किनकेह इलाके में दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें छात्र-छात्राए कार और बुलेट में स्टंटबाजी करते हुए नजर आए थे। एक युवक स्कॉर्पियो की खिड़की में बियर की बोतल लेकर लटका था और दूसरी तरफ एक लड़की सेल्फी लेते हुए स्कॉर्पियो की खिड़की से लटकी थी। इतना ही नहीं वे मैदान में खतरनाक ड्रिफ्ट करते नजर भी आए।



DIG ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

वीडियो के वायरल होते ही DIG और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस की टीम ने सोमवार को सारूडीह में रहने वाले अविनाश एक्का (25) को पकड़ लिया, जो स्टंटबाजी के दौरान अपनी स्कॉर्पियो चला रहा था। वहीं बाधरकोना में रहने वाले एक व्यक्ति के बुलेट को भी पकड़ लिया गया, जिसमें युवती स्टंटबाजी कर रही थी। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट वाली एक और स्कॉर्पियो की तलाश की जा रही है।

युवक-युवती और परिजनों को दी गई सलाह

इधर पुलिस ने स्कॉर्पियो और बुलेट में खतरनाक स्टंटबाजी करने के मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 एवं 66/192 के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही स्कॉर्पियो और बुलेट में स्टंट करने वाले युवक-युवती और उनके परिजनों को थाने बुलाकर कड़ी सलाह दी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story