CG Holiday News: स्थानीय अवकाश घोषित, गोवधन पूजा की जगह इस दिन रहेगी छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...
CG Holiday News: छत्तीसगढ़ में दिवाली त्यौहार को देखते हुये जिले के कलेक्टरों द्वारा अपने अपने जिलों में स्थानीय अवकाश जारी किया जा रहा है। बिलासपुर में स्थानीय अवकाश जारी होने के बाद एक और जिले में स्थानीय अवकाश में संशोधित किया गया है।
CG Holiday News: रायपुर। बिलासपुर के बाद अब महासमुंद कलेक्टर ने भी 21 अक्टूबर के स्थानीय अवकाश को बदल दिया है। चूकि राज्य सरकार ने 21 अक्टूबर गोवर्धन पूजा को सावर्जनिक अवकाश घोषित कर दिया है, इसलिए बिलासपुर के बाद अब महासमुंद कलेक्टर ने पूर्व में घोषित 21 अक्टूबर के अवकाश में परिवर्तन कर दिया है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधित किया गया है। संशोधित आदेशानुसार दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 21 अक्टूबर को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए भाई दूज (दीपावली) के दिन गुरुवार 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।
बिलासपुर में भी स्थानीय अवकाश
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी स्थानीय अवकाश में बदलाव किया है। कलेक्टर ने अवकाश को लेकर एक नया आदेश जारी किया। कलेक्टर ने बिलासपुर जिले में पूर्व में 21 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया था अब पूर्व की तिथि में बदलाव किया गया है। 21 अक्टूबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश में बदलाव करते हुए शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस 10 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
क्यों बदला अवकाश?
दरअसल, बिलासपुर समेत कई जिलों के कलेक्टरों ने दिवाली के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा को लोकल अवकाश घोषित किया था। मगर बाद में छत्तीसगढ़ सरकार ने कल गोवर्धन पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। 21 को अब सरकारी कार्यालयों समेत बैंक ट्रेजरी वगैरह सब बंद रहेंगे। चूकि 21 अक्टूबर को सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, इसलिए बिलासपुर कलेक्टर ने 21 अक्टूबर का लोकल अवकाश बदल दिया। बिलासपुर में अब 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर लोकल अवकाश दिया गया है। कलेक्टरों को अपने जिले में तीन स्थानीय अवकाश देने का अधिकार रहता है। इसी के तहत कलेक्टर अपने-अपने जिले की जरूरतों के हिसाब से लोकल अवकाश घोषित करते हैं।
सोमवार को की गई थी अवकाश की घोषणा
गौतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ शासन ने गोवर्धन पूजा यानी 21 अक्टूबर मंगलवार के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित था, समान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने इसके आदेश जारी करते हुए लिखा था कि ‘’नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश का दिन घोषित किया गया है’’। जिसे अब बिलासपुर जिले के कलेक्टर ने आदेश जारी कर बदल दिया है। आदेश सिर्फ बिलासपुर जिले के लिए मान्य रहेगा।